फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pooja Nahla has made a place in the Indian team for the Asian Taekwondo Championship.

Fatehabad News: पूजा नहला ने एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pooja Nahla has made a place in the Indian team for the Asian Taekwondo Championship.
कोच के साथ पूजा। 
रतिया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में 29 से 30 जून तक आयोजित टीम इंडिया कैंप फाइनल सिलेक्शन ट्रायल में रतिया स्थित किंग्स मार्शल आर्ट अकादमी की खिलाड़ी पूजा नहला ने दमदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की बदाैलत पूजा का 68 किलो भारवर्ग में एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 20 जुलाई से मलयेशिया में होगी।
विज्ञापन

ताइक्वांडो संघ फतेहाबाद के जनरल सेक्रेटरी एवं अकादमी के कोच राजपाल पन्नू ने बताया कि पूजा नहला एक अत्यंत प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ी हैं। वह दो बार जूनियर नेशनल चैंपियन, नेशनल स्कूल गेम्स की पदक विजेता, और राज्य स्तर पर कई बार पदक जीत चुकी हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूजा नहला का अकादमी पहुंचने पर स्वागत किया गया। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता के सहयोग और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद को दिया। उनके चयन पर वीरपाल कलोठा, संदीप नरूला, हरप्रीत भुल्लर, गुरुदेव, गुरदास शर्मा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed