{"_id":"6845c5e8d7748d4be6082642","slug":"pooja-created-history-by-winning-second-gold-in-800-meters-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135220-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पूजा ने 800 मीटर में दूसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पूजा ने 800 मीटर में दूसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
Sun, 08 Jun 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
भूना। गांव बैजलपुर की बेटी पूजा ओला ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन के तीसरे दिन 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। उन्होंने यह दौड़ 2 मिनट 2 सेकंड 79 में पूरी कर प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया।
इससे पहले भी पूजा इस टूर्नामेंट में एक 1500 मीटर में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, जो इस प्रतियोगिता में उनका दूसरा गोल्ड है। 800 मीटर में भारत की ही ट्विंकल चौधरी ने रजत और ताइवान की धाविका ने कांस्य पदक जीता। पूजा की इस उपलब्धि पर गांव बैजलपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया, डॉ. हनुमान सिंह, मास्टर जसवंत सिंह, आशीष कुमार, महावीर सिंह सहित अनेक ग्रामीणों व शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।