फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ponds dug in papers in the name of shrimp fishery

फर्जीवाड़ा : झींगा मछलीपालन के नाम पर कागजों में खोदे तालाब, फर्जी बिल लगाकर विभाग को लाखों रुपये का लगाया चूना

Thu, 13 Feb 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ponds dug in papers in the name of shrimp fishery
जिला मत्‍स्य विभाग कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मछली पालन विभाग में फर्जी बिलों के माध्यम से लाखों रुपये के घपले का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा हिसार सीएम फ्लाइंग की टीम ने किया है। विजिलेंस के सब इंस्पेक्टर दुष्यंत कुमार की शिकायत पर शहर पुलिस ने इस मामले में मछली पालन विभाग के तत्कालीन उपनिदेशक, फिशरी अधिकारी और जेई सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन तीनों अधिकारियों के अलावा बाकी 17 लोग मछली पालक किसान हैं जोकि फतेहाबाद व हिसार जिले के रहने वाले हैं। आरोप है कि इन अधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर झींगा मछली पालन के नाम पर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। हिसार जिले के बरवाला के गांव खेड़ी बुर्क निवासी अमरजीत सिंह ने इस मामले की शिकायत गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक को की थी। अमरजीत का कहना था कि उसने इससे पहले विजिलेंस व सीएम विंडो पर भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

कागजों में बना दिए तालाब, अधिकारियों की मिलीभगत से हड़पे सब्सिडी का रुपये
शहर पुलिस को दी शिकायत में सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर दुष्यंत ने बताया कि गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पास एक शिकायत आई थी। जांच के दौरान सामने आया कि फतेहाबाद में मत्स्य पालन विभाग के कागजों में झींगा मछली पालन की 17 यूनिट्स हैं और इनके अपने-अपने तालाब हैं। लेकिन जांच के दौरान आठ से दस जगहों पर तालाब ही नहीं मिले और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने उन किसानों को सब्सिडी भी जारी कर दी। इसके अलावा सब्सिडी लेने के लिए किए गए आवेदनों में सभी यूनिट्स पर जेनरेटर व अन्य उपकरणों की खरीद के बिल लगाए गए हुए थे जबकि जांच के दौरान वो बिल भी फर्जी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर पुलिस ने सीएम फ्लाइंग हिसार के एसआई दुष्यंत की शिकायत पर विभाग के तत्कालीन जिला उपनिदेशक, फिशरी आफिसर, जेई के अलावा करीब 17 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इन किसानों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सीएम फ्लाइंग की जांच के आधार पर शहर पुलिस ने जिन झींगा पालक किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें झींगा मछली पालक सतबीर सिंह वासी बनमंदोरी फतेहाबाद, राज कुमार वासी दहमन फतेहाबाद, दलबीर सिह वासी ठुईयां, ओमप्रकाश वासी ठुईयां, राजबीर सिंह वासी ठुईयां, अनील कुमार वासी नहला, कृष्ण कुमार वासी ठुईयां, सतीश वासी ढाभी कलां, जितेंद्र वासी मेहूवाला, सतबीर सिंह वासी बनमंदोरी, पवन कुमार वासी वासी बनगांव, दीपन भुटानी वासी एमसी कॉलोनी फतेहाबाद, दिनेश जताना वासी फतेहाबाद, रामस्वरूप वासी बनमंदोरी, कर्ण सिंह बनमंदोरी, संदीप वासी दौलतपर हिसार, संजीत लांबा वासी दौलतपुर हिसार व भीम सिंह वासी कैमरी रोड हिसार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed