फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Polyclinic SMO transferred, civil hospital gets physician

Fatehabad News: पॉलीक्लीनिक एसएमओ का तबादला, नागरिक अस्पताल को मिला फिजिशियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Polyclinic SMO transferred, civil hospital gets physician
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने जिले को राहत दी है तो साथ में झटका भी दिया है। हुडा सेक्टर 3 स्थित पॉलीक्लीनिक के एसएमओ व एनएचएम डिप्टी सीएमओ डॉ. हमेश बंसल का हिसार तबादला हो गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल को करीब पांच साल बाद फिजिशियन मिला है। डॉ. इनल कुमार डीएनबी जनरल फिजिशियन की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में नियुक्ति हुई है। डॉ. इनल की ओपीडी कमरा नंबर 7 में शुरू होगी। अस्पताल में फिजिशियन न होने से टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा हेपेटाइटिस और अन्य मरीजों की ओपीडी देख रहे थे। अस्पताल में रोजाना 150 से 200 मरीजों की ओपीडी होती है। नागरिक अस्पताल में पहले फिजिशियन के पद डॉ .अजय चुघ तैनात थे। उनका हिसार ट्रांसफर के बाद से यहां पद खाली है।
विज्ञापन


अस्पताल को अब सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ की डिमांड
नागरिक अस्पताल में करीब तीन साल से सर्जन का पद खाली है। सर्जन न होने के चलते जनरल सर्जरी नहीं हो पाती है। इसके लिए मरीजों को निजी अस्पताल या फिर अग्रोहा मेडिकल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में खाली है डिप्टी सिविल सर्जन के पद
जिले में डिप्टी सिविल सर्जन के 9 पद हैं। लेकिन यहां पर तीन ही डिप्टी सिविल सर्जन हैं। इसके चलते अन्य डॉक्टरों को डिप्टी सिविल सर्जन का चार्ज दिया है। अब डॉ. हमेश बंसल के ट्रांसफर के बाद पॉलीक्लीनिक एसएमओ का पद खाली हो गया है। इसलिए डिप्टी सिविल सर्जन का चार्ज भी अब दूसरे डॉक्टर को देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नागरिक अस्पताल को फिजिशियन मिल गया है, मरीजों को फायदा होगा। पॉलीक्लीनिक एसएमओ का तबादला भी हो गया है। मुख्यालय को डॉक्टर की कमी को लेकर अवगत करवाया गया है।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed