फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   political news

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा

Sat, 13 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
political news
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि
विज्ञापन
फतेहाबाद को रेल मार्ग से जोडने के लिए यूपीए शासन में ही उन्होंने सिरसा-फतेहाबाद-अग्रोहा-महम और रोहतक तक रेलवे लाइन को मंजूरी दिलवा दी थी मगर मौजूदा भाजपा सरकार ने इसके लिए बजट ही उपलब्ध नहीं कराया। मैं भरोसा दिलाता हूं कि कांग्रेस शासन में ही फतेहाबाद के लोगों को रेल की सीटी सुनवाऊंगा।
वे शुक्रवार को भिरडाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता दीपक भिरडाना अपने सैकड़ों साथियों के साथ हलोपा छोड़कर डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए।  इस अवसर पर डॉ. अशोक तंवर ने 21 किलोग्राम का केक भी काटा।
विज्ञापन

                      सिरसा, फतेहाबाद, नरवाना, जींद, हिसार, भिवानी आदि से हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि कल्याणकारी यूपीए शासन में ही गोरखपुर में 23 हजार 502 करोड़ का परमाणु बिजलीघर मंजूर कराया गया था मगर केंद्र सरकार इस पर भी अब रोड़ा अटका रही है। इतना ही नहीं इलाके में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए उन्होंने बतौर सांसद रहते हुए दरियापुर में फुटबॉल अकादमी मंजूर कराई थी मगर अभी तक वहां सरकार की ओर से लड़के और लड़कियों के हॉस्टल के लिए राशि ही उपलब्ध नहीं कराई गई जिससे खेल प्रतिभाओं को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सही मायने में कांग्रेस ही विकासपरक राजनीतिक दल है जिसके कार्यकाल में ही डबवाली से हिसार तक करीब 160 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन करने पर 1500 करोड़ रुपए की मंजूरी दिलाई थी और अब इसका कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                        डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार स्वयं को विकास की पक्षधर बताती है, यदि वह वास्तव में विकास की पक्षधर है तो यूपीए शासन की परियोजनाओं के नाम बदलने की बजाए अपने स्तर पर घोषित योजनाएं लागू करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सफेद मक्खी और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के नाम पर दिया जाने वाला मुआवजा अभी तक भी किसानों को वितरित नहीं किया गया जिससे पूरे प्रदेश का किसान आज सड़कों पर है।  डॉ. तंवर ने सरकार को आगामी 15 फरवरी तक का अल्टीमेटम देते कहा कि यदि प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं बांटा गया तो हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्येक जिले में क्रमवार: संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा और धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। इसकी शुरूआत जिला सिरसा से होगी।

                उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुआ जिला परिषदों, ब्लॉक समितियों एवं सरपंच पंच पदों के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस की विचारधारा के लोगों के सराहनीय प्रदर्शन से ये उजागर हुआ है कि प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ी है और आगामी नगर निकाय चुनावों में भी कांग्रेस बेजोड़ प्रदर्शन करेगी। डॉ. तंवर ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी सहित सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं।

         इस अवसर पर उनके साथ देवेंद्र बबली, जयपाल सिंह लाली, टेकचंद मिढा, सुभाष बिश्रोई, कृष्णा पूनिया, सुरेंद्रपाल वरतिया, अमित सोनी, जगजीत हुड्डा, विनोद बबली, मनोज बबली, भवानी सिंह, रतन जमालिया, शीशपाल केहरवाला, भूपेंद्र गंगवा, गोपाल कंबोज, कुलदीप गदराना सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed