{"_id":"680d333862b687b56d09b629","slug":"police-will-take-action-against-those-who-bathe-and-drink-alcohol-in-the-canal-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-132865-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नहर में नहाने और शराब पीने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नहर में नहाने और शराब पीने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई
Sun, 27 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्मी के दिनों में नहरों में नहाने वालों के लिए जिला पुलिस ने विशेष परामर्श जारी किया है। एसपी सिद्धांत जैन ने अभिभावक से अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखने, उन्हें नदी, नाले, तालाब और स्विमिंग पूल इत्यादि जगहों पर जाने से रोकने की अपील की है।
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कई बार बच्चे एवं युवक इकट्ठे होकर नहाने के लिए किसी नदी, नाले या तालाब आदि जगहों पर चले जाते हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों में इस प्रकार का फैशन हो गया है। पानी का बहाव तेज होने और तैरना न आने की वजह से कई घटनाएं हो जाती हैं। हादसे की वजह से परिवार पूरी तरह से टूट जाता है।
एसपी सिद्धांत जैन ने सभी परिजनों और अभिभावकों से यह भी कहा गया है कि गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए इस दिशा में और अधिक सतर्कता बरतें क्योंकि अक्सर छुट्टियां बिताने के उद्देश्य से ही बच्चे और युवा इकट्ठा होकर ऐसी जगहों पर जाते हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों से आग्रह किया है कि वे अपने गांव में मुनादी करवाएं।
विज्ञापन
चेतावनी जारी करें कि नहर में नहाने और नहर के किनारे बैठकर लोग शराब का सेवन करने वालों पर पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमित गश्त के साथ ही अपने थाना क्षेत्र में आने वाली नहरों, नालों और तालाबों पर भी विशेष निगाह रखें और चेतावनी बोर्ड भी लगवाएं।