फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police raids the house of the accused of firing on the block committee member representative at the hotel

Fatehabad News: होटल पर ब्लाॅक समिति मेंबर प्रतिनिधि पर फायरिंग के आरोपी के घर पुलिस का छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police raids the house of the accused of firing on the block committee member representative at the hotel
होटल संचालकों के साथ बैठक करते हुए डीएसपी जगदीश काजला।
फतेहाबाद/भूना। सिरसा रोड पर स्थित वॉक एंड ग्रिल होटल में फायरिंग के एक आरोपी के घर शनिवार सुबह फतेहाबाद व भूना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान उसके घर से सात कारतूस और 31 खाली खोल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में होटल के पार्टनर प्रवीन कुमार की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद व 10-12 अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस बीच शनिवार को डीएसपी जगदीश चंद्र ने होटल संचालकों की बैठक भी ली है। उधर, इस होटल के केयर टेकर तरुण आहूजा की बीमारी के चलते शुक्रवार रात हिसार के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है।
विज्ञापन

वीरवार रात को बीघड़ रोड पर एक फार्म हाउस में वॉक एंड ग्रिल के पार्टनर प्रवीन की तरफ से पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में उनका शराब ठेके का पुराना पार्टनर विक्रम निवासी बैजलपुर भी अपने साथियों सहित शामिल हुआ था। बताया गया है कि पार्टी के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। शुक्रवार दोपहर को दोनों पक्षाें में राजीनामे की बात चली थी, जिसमें प्रवीन व उसके साथी मौजूद थे। प्रवीन का आरोप है कि राजीनामे के लिए आए विकास पक्ष के धौलिया चायल, विक्की उर्फ विकास निवासी मानावाली अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंच गए और यहां पर ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र पर गोलियां चला दी। एक गोली रविंद्र के माथे के साथ लगती हुई निकल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, आरोपियों ने बाहर खड़ी प्रवीन की कार सहित दो कारों को भी तोड़फोड़ दिया। घायल रविंद्र को अग्रोहा रेफर कर दिया गया है और उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में फतेहाबाद शहर पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर आरोपी धौलिया धायल निवासी चमारखेड़ा, विक्रम निवासी बैजलपुर व विक्की उर्फ विकास निवासी मानावाली व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक आरोपी के घर पुलिस की दबिश

इस मामले में शनिवार अलसुबह बैजलपुर निवासी विक्रम के घर पर भूना व फतेहाबाद पुलिस ने पुलिस ने सर्च वारंट के आधार पर संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान कमरे की अलमारी से सात कारतूस, 315 बोर के 13 खोल और 32 बोर 18 खोल मौके से बरामद किए हैं। वहीं पुलिस को उपरोक्त कमरे में चारपाई के नीचे एक पेटी शराब ठेका देसी की 12 बोतल मार्का माल्टा भी मिली। पुलिस ने कारतूस, खोल व शराब से संबंधित विक्रम के पिता रामनिवास ओला से कोई लाइसेंस या परमिट पेश करने के बारे में पूछा, परंतु रामनिवास ने बताया कि यह खोल व कारतूस तथा शराब ठेका उसके लड़के विक्रम के होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट अधिनियम व एक्साइज एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद डीएसपी ने ली होटल मालिकों की बैठक

शनिवार को डीएसपी जगदीश काजला ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में होटल व रेस्टोरेंट मालिकों की बैठक ली। डीएसपी ने कहा कि चेकिंग करने पर अक्सर पाया जाता है कि जो व्यक्ति होटल में ठहरते हैं उनका पता आधा अधूरा लिखा होता है। उन्होंने इस व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों से कहा कि भविष्य में होटल में ठहरने वाले सभी व्यक्तियों का संपूर्ण पता, पहचान पत्र, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर बतौर रिकॉर्ड रखना जरूरी है। होटलों में तय समयावधि के तहत ही कार्यक्रम होने दें और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई हथियारबंद व्यक्ति होटल या रेस्टोरेंट में न आए। अपने होटल में किसी भी बाहरी राज्य से संबंध रखने वाले व्यक्ति का पुलिस थाना में पंजीकरण कराकर चरित्र सत्यापन तस्दीक करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि होटल में अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियां होने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें।

होटल केयर टेकर का रात को हुआ निधन

वहीं होटल के केयर टेकर तरुण आहूजा की भी इस घटना के बाद शुक्रवार रात को तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, उनके पेट में दर्द हुआ था और उनको परिजन हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे। जहां उनका निधन हो गया।

कोट

इस मामले में प्रवीन कुमार की शिकायत पर तीन आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। होटल मालिकों को भी सुरक्षा संबंधी हिदायतें दी गई है। आगामी जांच जारी है।
-जगदीश काजला, डीएसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed