फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police raided the cafe in Rajguru Market, two youths and two girls arrested.

Fatehabad News: राजगुरु मार्केट में बने कैफे में पुलिस ने मारा छापा, दो युवक और दो लड़कियां काबू

Sat, 02 Sep 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 02 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police raided the cafe in Rajguru Market, two youths and two girls arrested.
भूना। शहर के राजगुरु मार्केट में बने कैफे में शुक्रवार को एएसपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने छाप मारा। इस दौरान दो युवक और दो लड़कियों को मौके पर काबू किया गया। जिनकी उम्र 18 वर्ष बताई गई। जिन्हें बाद में पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने कैफे संचालक को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया। वहीं कैफे में बनाए गए अलग-अलग केबिन व बेंच मौके से हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एएसपी सृष्टि गुप्ता ने शहर के होटल एवं कैफे संचालकों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनैतिक कार्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एएसपी सृष्टि गुप्ता को सूचना मिली कि राजगुरु मार्केट में बने हुए दो-तीन कैफे पर गलत काम हो रहा है। उसी के चलते एएसपी ने स्वयं शुक्रवार की दोपहर को राजगुरु मार्केट में फ्रेंड्स जोन कैफे पर कार्रवाई की। जहां पर कैफे की ऊपरी मंजिल में बने हुए अलग-अलग केबिन में दो लड़कियां व दो युवक बैठे हुए थे। जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस बल के साथ दोनों युवक व लड़कियों को थाने में ले जाया गया,जहां पर उनसे पूछताछ हुई। मगर एएसपी ने दोनों लड़कियों को चेतावनी पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई से होटल, कैफे व पिज्जा हट संचालकों में मचा हड़कंप
पुलिस की कार्रवाई के बाद होटलों व पिज्जा हट तथा कैफे पर अनैतिक धंधा करवाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया। इनमें से कुछ लोग अपने कैफे बंद करके चले गए। शहर में कुछ होटलों व कैफे पर पुलिस को अनैतिक गतिविधियों से संबंधित शिकायत मिल रही थीं। जिसके आधार पर पुलिस ने चिह्नित किए गए कैफे पर शुक्रवार को एएसपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर शुक्रवार को कैफे पर कार्रवाई की गई। जहां पर दो युवक व लड़कियां बैठे हुए मिले। जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। कैफे संचालक को अन्दर बनाए गए अलग-अलग केबिन हटाने के दिशा निर्देश दिए है। शहर में अनैतिक कार्य किसी भी सूरत में सहन नहीं किए जाएंगे।
सृष्टि गुप्ता, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed