फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police raid on Golden SP Center in Tohana, Fatehabad, women from Punjab were brought to get immoral work done

Fatehabad: टोहाना में गोल्डन सपा सेंटर पर पुलिस की रेड, पंजाब की महिलाओं को लाकर करवाया जाता था अनैतिक काम

Wed, 06 Dec 2023 12:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 06 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

महिलाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मैनेजर व मालिक जबरदस्ती उनसे यह गलत काम करवाते हैं। पुलिस ने वहां से 2700 रुपये की नकदी बरामद की है। मैनेजर पूजा व मालिक विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Police raid on Golden SP Center in Tohana, Fatehabad, women from Punjab were brought to get immoral work done
फतेहाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना शहर थाना पुलिस ने टोहाना के चंडीगढ़ रोड स्थित गोल्डन सपा सेंटर पर छापेमारी करते हुए मालिक व मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार डीएसपी शमशेर सिंह के पास सूचना आई थी कि मैनेजर पूजा व जींद के रहने वाले विकास पंजाब से महिलाओं को लाकर अनैतिक काम करवाते हैं। देह व्यापार का गोरखधंधा स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा है।

विज्ञापन


डीएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की रेड
डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए एक नकली ग्राहक तैयार किया और एक हजार रुपये देकर स्पा सेंटर में भेजा। जिस नकली ग्राहक को भेजा गया, उसे दो महिलाएं मिली। जिन्होंने फर्जी ग्राहक से एक हजार रुपये लेकर अनैतिक काम के लिए हामी भर दी। इसी बीच नकली ग्राहक ने पुलिस को इशारा कर दिया। पुलिस की टीम ने दबिश देकर जांच की।
विज्ञापन


महिलाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मैनेजर व मालिक जबरदस्ती उनसे यह गलत काम करवाते हैं। पुलिस ने वहां से 2700 रुपये की नकदी बरामद की है। मैनेजर पूजा व मालिक विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि गोल्डन स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई है। यहां पंजाब से महिलाओं को लाकर अनैतिक काम करवाया जाता था। मैनेजर व मालिक पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed