फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police raid at photostat shop, laptop seized

फोटोस्टेट की दुकान पर पुलिस की दबिश, लैपटॉप किया जब्त

Sat, 06 Mar 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police raid at photostat shop, laptop seized
फोटोस्टेट की दुकान पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
हिसार में होने वाली सेना भर्ती में फर्जी कोरोना रिपोर्ट देने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को फोटोस्टेट की दुकान पर दबिश दी। पुलिस ने दुकानदार से लैपटॉप और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को हिसार में सेना की भर्ती होनी है। सेना के नियमानुसार भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं के पास कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है, जिसके लिए पिछले कुछ दिनों से नागरिक अस्पताल में काफी युवक आ रहे हैं। टेस्ट का सैंपल देने के पश्चात अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मिलती है। उस पर नागरिक अस्पताल के एसएमओ के साइन करवाने होते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल में एसएमओ डॉ. भरत सहारन के पास दो युवक कोरोना आरटीपीसीआर की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से आने वाली निगेटिव रिपोर्ट के दस्तावेज लेकर साइन करवाने आए। इन युवकों के पास मौजूद रिपोर्ट का प्रारूप देखकर डॉ. भरत को शक हुआ कि यह रिपोर्ट फर्जी हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने इस रिपोर्ट पर युवकों के कोरोना के सैंपल देने की अंकित तिथि को अस्पताल के रिकॉर्ड में जांच की। रिकॉर्ड के अनुसार इन युवकों ने इस तिथि को नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट का सैंपल नहीं दिया था, जिस पर एसएमओ डॉ. भरत सहारन ने युवकों से पूछताछ की। युवकों ने बताया कि उन्होंने शहर के सती मंदिर के समीप एक फोटोस्टेट की दुकान से कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट का यह प्रारूप प्राप्त किया है, जिस पर डॉक्टर भरत ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फोटोस्टेट की दुकान पर कार्रवाई यहां से लैपटॉप व अन्य दस्तावेजों बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि लैपटॉप व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed