{"_id":"619a23b1734b796bf862b951","slug":"police-officials-celebrates-after-bhattukalan-thana-came-in-top-3-police-station-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न: देश के टॉप 3 थानों में शामिल भट्टूकलां थाना प्रभारी को गृहमंत्री ने किया सम्मानित, ढोल की थाप पर नाचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न: देश के टॉप 3 थानों में शामिल भट्टूकलां थाना प्रभारी को गृहमंत्री ने किया सम्मानित, ढोल की थाप पर नाचे पुलिसकर्मी
Sun, 21 Nov 2021 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 21 Nov 2021 04:17 PM IST
सार
थाना के टॉप तीन में शामिल होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भट्टू थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ को लखनऊ में ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
फतेहाबाद में जश्न मनाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देशभर में फतेहाबाद का भट्टूकलां थाना टॉप थ्री में शामिल हुआ है। थाना के टॉप तीन में शामिल होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भट्टू थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ को लखनऊ में ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया। इससे पहले डीजीपी एवं एसपी द्वारा भी भट्टू थाना के टॉप 3 में आने पर बधाई दी गई थी।
रविवार को भट्टूकलां थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ टॉफी लेकर भट्टू थाना पहुंचे तो लोगों और पुलिस कर्मचारियों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। वहीं ढोल नगाड़ों की थाप पर पुलिसकर्मी जमकर नाचे और टॉप 3 में रहने का जश्न मनाया। इस अवसर पर ओम प्रकाश चुघ ने सभी थाना कर्मचारियों को इसका श्रेय दिया और कहा कि यहां पर बेहतर पुलिस सुविधा जनता को दी जा रही है और इसे और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
सौन्दर्यीकरण के कारण टॉप थ्री में शामिल हुआ थाना
भट्टूकलां थाना में चारों तरफ फूल पौधे और साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा जाता है। जिसके चलते बीते दिनों केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से आई टीम ने इस थाना को टॉप टीम में चुना था। पूरे क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश चुघ ने कहा कि मैं यह ट्रॉफी पूरे पुलिस विभाग को समर्पित करता हूं।