फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police Lines to become a haven of peace amidst stress

Fatehabad News: तनाव के बीच सुकून का ठिकाना बनेगी पुलिस लाइन

Tue, 13 Oct 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Police Lines to become a haven of peace amidst stress
फतेहाबाद के पुलिस लाइन में फूलों की नर्सरी तैयार करते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच पुलिसकर्मियों को सुकून भरा माहौल देने और पुलिस लाइन को हरियाली से सजाने की अनूठी पहल की गई है। यहां जैविक फूलों की नर्सरी विकसित की जा रही है। इससे परिसर रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

एसपी निकिता खट्टर की पहल पर शुरू हुए इस प्रयास में सर्दियों में खिलने वाले विभिन्न प्रजातियों के फूलों के बीज लगाए गए हैं। नर्सरी तैयार करने की जिम्मेदारी फ्लावर मैन के नाम से मशहूर डॉ. रामजी जयमल ने संभाली है। उनकी देखरेख में फूलों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पहल की खास बात यह है कि फूलों की सुंदरता के साथ जैविक बागवानी और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीजों से पौधे तैयार होने के बाद पुलिस लाइन के पार्कों और खाली स्थानों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। इससे परिसर की सुंदरता बढ़ेगी और आसपास का वातावरण भी अधिक खुशनुमा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच प्रकृति देगी सुकून
एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में आसपास हरियाली और फूलों की मौजूदगी कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के लिए सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। इस पहल के जरिये पुलिसकर्मियों को घरों और कार्यालयों में पौधे लगाने तथा जैविक बागवानी अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed