{"_id":"6677323ca36a40200a043544","slug":"police-found-suicide-note-of-hospital-operator-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-118381-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस को मिला अस्पताल संचालिका का सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस को मिला अस्पताल संचालिका का सुसाइड नोट
Sun, 23 Jun 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.देवेंद्र लूथरा की पत्नी एवं अस्पताल संचालिका सुनीता लूथरा के आत्महत्या के मामले की जांच जारी है। पुलिस की जांच में शनिवार को यह तथ्य प्रकाश में आया है कि 14 जून को महिला के शव के पोस्टमार्टम के दौरान कपड़ों से सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
हालांकि पुलिस ने मृत महिला के हैंड राइटिंग के मिलान के लिए सुसाइड नोट को मधुबन स्थित लैब में भेजा है। वहीं, दूसरी तरफ सुनीता लुथरा के पति डॉ.देवेंद्र लूथरा की कार हरिद्वार में एक कुटिया के बाहर खड़ी मिली है। इस कार को फतेहाबाद लाने के लिए शहर पुलिस की एक टीम हरिद्वार रवाना हो गई है।
मॉडल टाउन निवासी सुनीता ने 14 जून को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई विकास की शिकायत पर उसके पति डॉ. देवेंद्र लूथरा और पुत्रवधू नैंसी लूथरा के खिलाफ केस दर्ज किया था।