फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police found children hiding in cotton fields at uncle's house with the help of dogs

Fatehabad News: चाचा के घर नरमे में छिपे बच्चे पुलिस ने कुत्तों की मदद से खोजे

Mon, 29 Dec 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 29 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police found children hiding in cotton fields at uncle's house with the help of dogs
भट्टूकलां में बच्चों को नरमे की ढेरी से बरामद करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
भट्टू कलां। गांव पीलीमंदोरी से रविवार शाम गायब हुए दो 14 साल के बच्चे चाचा के घर में रखी नरमे की ढेरी में छिपे मिले। पुलिस ने सोमवार सुबह खोजी कुत्तों की मदद से बच्चों को बरामद किया। अब बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर काउंसिलिंग की जाएगी, जिससे लापता होने के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन


विनय, जो सुरेंद्र का बेटा है, और अक्षय जो आत्माराम के पुत्र हैं, 28 दिसंबर शाम 6 बजे घर से लापता हुए थे। परिजनों ने लापता होने के बाद उनकी खोजबीन की। जब वे नहीं मिले तो इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस रातभर बच्चों की तलाश में जुटी रही और सोशल मीडिया पर भी संदेश साझा किए गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ बच्चों के घर पहुंची और उनके कपड़े खोजी कुत्तों को सुंघाए। कुत्ते चाचा विनोद के घर की ओर दौड़े। कमरे में नरमे की ढेरी में दोनों बच्चे मिले। बच्चे बाहर आते ही बोले कि हमारी क्या गलती थी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है। बच्चों की बरामदगी के बाद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ खुशी में जुलूस निकाला। पुलिस अब मामले की आगे की कार्रवाई और बच्चों की काउंसिलिंग करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

खेत में गए थे पानी लगाने

पुलिस अधिकारियों की माने तो दोनों बच्चे ढाणी में रहते हैं और अपने चाचा नरेश के साथ खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। शाम को चाचा अपने घर चला गया और बच्चे चौक में उतर गए। यहां से वह अपने गांव में ही रिश्तेदारी में चाचा विनोद के घर चले गए। यहां वे खेलते रहे और रात ज्यादा होने के कारण सो गए। सुबह दोनों बच्चे घर नहीं गए और वहीं रहे। जब पता लगा कि उन्हें ढूंढा जा रहा है तो नरमे की ढेरी में छिप गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों को कहना है कि बाल कल्याण समिति के सामने बच्चों को पेश किया जाएगा। काउंसिलिंग के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed