{"_id":"6a64f4b0f62d1e55020af471","slug":"police-crane-hits-the-streets-six-vehicles-towed-on-the-very-first-day-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158056-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क पर उतरी पुलिस की क्रेन, पहले ही दिन 6 वाहन उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क पर उतरी पुलिस की क्रेन, पहले ही दिन 6 वाहन उठाए
Sat, 25 Jul 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के धर्मशाला रोड पर गलत तरीके से खड़ी कार को उठाती पुलिस। संवाद
फतेहाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस को मिली क्रेन से शनिवार को पहली बार कार्रवाई की गई। पहले ही दिन पुलिस ने धर्मशाला रोड, थाना रोड और जवाहर चौक में कार्रवाई करते हुए 6 वाहन उठाए।
पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इससे पहले पुलिस लाइन से एसपी निकिता खट्टर ने क्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।एसपी के अनुसार क्रेन के आने से शहर में यातायात व्यवस्था बहाल होगी बल्कि उन लोगों पर भी अंकुश लगेगा जो अपने वाहनों को सड़क पर पार्क करके खरीदारी के लिए चले जाते हैं।
कई वाहन चालक सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़े कर देते हैं जिससे यातायात बार-बार बाधित होता है। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों के साथ रोजाना आवागमन करने वाले नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
-- --
तत्काल होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े या सड़क पर यातायात में बाधा बने वाहनों को बिना देरी टो कर गांव धांगड़ के पास बने यातायात पुलिस थाने में पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित वाहन चालक का नियमानुसार चालान भी किया जाएगा। यातायात पुलिस के प्रभारी जय सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं बल्कि शहर में सुचारु यातायात बनाए रखना और सड़क सुरक्षा मजबूत करना है।