फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police checked 3,387 vehicles by setting up 37 checkpoints under the sealing plan.

Fatehabad News: पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत 37 नाके लगाकर 3,387 वाहन जांचे

Fri, 08 Nov 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police checked 3,387 vehicles by setting up 37 checkpoints under the sealing plan.
फतेहाबाद में चेकिंग के दौरान वाहनों के चालान काटते हुए पुलिसकर्मी
फतेहाबाद। पुलिस विभाग की तरफ से एक बार फिर से सीलिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीमों ने शुक्रवार को जिले में 37 नाके लगाकर 3,387 वाहनों की जांच की और दस्तावेज जांचे गए। इस दौरान 161 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोपहिया वाहन तीन सवारी, बिना हेलमेट, लाइन चेंज, गलत पार्किंग, सीट बेल्ट न लगाना, बिना नंबर प्लेट, बिना पैटर्न नंबर प्लेट आदि वाहनों के चालान किए गए। सीलिंग प्लान पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी व उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपाल सिंह, उपपुलिस अधीक्षक फतेहाबाद कुलवंत सिंह, उपपुलिस अधीक्षक भूना जगदीश चंद्र, उपपुलिस अधीक्षक रतिया संजय कुमार व उप पुलिस अधीक्षक टोहाना शमशेर सिंह के नेतृत्व में फतेहाबाद, टोहाना व रतिया क्षेत्र में चलाया गया।
विज्ञापन

- अभियान के दौरान अलर्ट रही टीम
अभियान के तहत फतेहाबाद, रतिया व टोहाना पुलिस की टीमें अलर्ट रही। जिला पुलिस ने चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से नाकेबंदी, चेकिंग तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त भी की। अभियान के तहत थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबंदी की। करीब 4 घंटे चले अभियान के दौरान राइडर/पीसीआर गश्त पर रहे। पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed