{"_id":"63fb98f3d13703499c092a46","slug":"police-arrested-three-accused-in-paddy-theft-case-in-factory-fatehabad-news-c-21-1-66522-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फैक्टरी में धान चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फैक्टरी में धान चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sun, 26 Feb 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर फैक्टरी से धान चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने फतेहाबाद निवासी सुनील व सुनील कुमार और चोरी का धान खरीदने के आरोप में दौलतपुर निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लाख 50 हजार रुपये व चोरी की वारदात मे प्रयोग टाटा एस गाड़ी को बरामद किया है।
पुलिस ने अनाजमंडी निवासी भूपेंद्र की शिकायत पर फैक्टरी से धान चोरी को लेकर मामला दर्ज किया था। आरोप था कि उसकी फैक्टरी से पिछले 20 दिन से लगातार धान चोरी हो रहा है। इस पर पुलिस ने थाना शहर फतेहाबाद में चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले मे पुलिस ने आरोपी सुुनील व सुनील कुमार को स्वामी नगर फतेहाबाद से जबकि अनिल को गांव दौतलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि धान चोरी कर अनिल निवासी दौलतपुर को बेच देते थे। इस पर पुलिस ने अनिल को पुलिस दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान बेचे गए धान को बरामद किया जाएगा।
1.80 लाख में बेचा धान
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने करीब 1.80 लाख रुपये में अनिल को धान बेचा था। अनिल गांव में ही परचून की दुकान चलाता है। इसमें से डेढ़ लाख रुपये बरामद हो चुके हैं। इस मामले में दो और आरोपी शामिल हैं। पुलिस आरोपी अनिल से बेचे गए धान को बरामद करेगी और दो अन्य आरोपियों को भी काबू करना है।