फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police arrested 6 other accused in Birabadi firing case

Fatehabad News: जमीन विवाद में फायरिंग मामले में छह और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 6 other accused in Birabadi firing case
रतिया। गांव बीराबदी में जमीन विवाद में फायरिंग मामले में पुलिस ने मंगलवार को अन्य 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिनमें पांच आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। वहीं एक आरोपी नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधारगृह अंबाला भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने सोमवार को भी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनमें भी एक आरोपी नाबालिग था तथा अन्य 9 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पांच आरोपियों का रिमांड पर लिया और चार को जेल भेज दिया गया था। सदर थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया पुलिस ने मंगलवार को सतगुरु रतिया, रवि बबनपुर, शजप्रीत पिलछिया, ईशर दास शकरपुरा, गुलाब मानसा सहित 6 को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अब तक कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जो आरोपी रिमांड पर लिए गए हैं। उनसे हथियार बरामद किए जाएंगे और अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को भी पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

ये है मामला

क्षेत्र के गांव पिलछियां के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ने करीब दो वर्ष पूर्व 12 एकड़ विवादित जमीन को खरीदा था। जिसका विवाद पंजाब क्षेत्र के लोहागढ़ के ग्रामीण के साथ चल रहा था। जिसके चलते पहले भी इस जमीन का कब्जा लेने को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका। रविवार दोपहर को भी कई लोग दो गाड़ियों तथा बाइक पर सवार होकर पहुंचे और विवादित जगह पर कब्जा लेने की कोशिश की। इस दौरान कब्जा लेने आए पक्ष के लोगों ने अपने हाथों में लिए हथियारों से फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। सदर पुलिस ने गांव लोहागढ़ जिला मानसा पंजाब निवासी सुरेन सिंह की शिकायत पर नौ लोगों को नामजद करते हुए 25 अन्य आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed