फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police again strict about the use of masks, invoices being cut

मास्क के इस्तेमाल को लेकर फिर सख्त हुई पुलिस, काटे जा रहे चालान

Sun, 14 Mar 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Police again strict about the use of masks, invoices being cut
मास्क लगाए बिना वाहन चला रहे लोगों का चालान काटते पुलिसकर्मी। - फोटो : Fatehabad
कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ने के साथ ही पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है। अब मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के उसी तरह चालान काटे जा रहे हैं, जैसे अप्रैल 2020 में काटे जा रहे थे। हालांकि, बाजारों में उस स्तर की सख्ती नहीं दिख रही, लेकिन वाहन चालकों पर पुलिस की खास नजर रहती है। जो भी वाहन चालक बिना मास्क के नजर आता है, उसे तुरंत रुकवाया जाता है।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही टोहाना में ट्रैफिक पुलिस ने 24 लोगों के चालान किए थे, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था। इसी तरह कुलां पुलिस चौकी के सामने भी रूटीन में चेकिंग हो रही है। बिना मास्क वालों का तत्काल चालान काटा जाता है। रतिया में भी पुलिस काफी सख्त हो चुकी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई चल रही है। हालांकि बाजारों में अभी तक भी सख्ती नहीं देखी जा रही। ग्राहक और दुकानदार बिना मास्क नजर आते हैं। वाहन चालक व्हीकल एक्ट के तहत चालान कटने के डर से मास्क लगा लेते हैं, लेकिन पैदल लोगों के मास्क अक्सर गायब रहते हैं। कईयों ने मास्क अपने पास रखना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सख्त आदेश : डॉ. भरत सिंह
रतिया के नागरिक अस्पताल के डॉ. भरत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सख्त आदेश आए हैं कि बिना मास्क वालों पर सख्ती बरती जाए। इसके लिए अभियान चला रखा है। जो लोग मास्क नहीं लगाते, उन्हें हिदायत भी दी जा रही है। पुलिस के सहयोग से चालान भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क की आदत न छोड़ें लोग : थाना प्रभारी
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार मास्क के चालान काटने शुरू कर दिए हैं। अभी तक कोरोना खत्म नहीं हुआ है। कई नए मामले सामने आने के बाद अधिकारियों की तरफ से सख्त हिदायत आई है कि लापरवाही बरतने वालों के चालान काटे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed