{"_id":"67251fd88d668eff410f0bbc","slug":"pnb-head-cashier-cheated-of-rs-166-lakh-on-the-pretext-of-giving-cheap-goods-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124401-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सामान सस्ता देने का झांसा देकर पीएनबी के हेड कैशियर से 1.66 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सामान सस्ता देने का झांसा देकर पीएनबी के हेड कैशियर से 1.66 लाख रुपये की ठगी
Sat, 02 Nov 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सामान सस्ता देने का झांसा देकर पीएनबी के हेड कैशियर से 1.66 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले को लेकर शेखुपुर दड़ोली निवासी ताराचंद ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में ताराचंद ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में हेड कैशियर के पद पर तैनात है। 5 सितंबर को मोबाइल नंबर एक रिंग और आईफोन की फोटो भेजी गई और कहा कि दोनों की कीमत तीन लाख रुपये है जबकि दोनों चीजें 1.66 लाख रुपये में मिल जाएगी। इसके लिए 41 हजार रुपये एसबीआई बैंक खाता और 1.25 लाख रुपये उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक खाते में डाल दो। इसके बाद दोनों बैंक खातों में राशि डाल दी गई। व्हाट्सएप कॉल आई कि कोरियर शाम तक पहुंच जाएगा लेकिन नहीं आया। फोन किया तो उठाया नहीं गया।