{"_id":"65ecb3d8aca28303190e9ac6","slug":"pmshri-schools-will-have-website-students-and-parents-will-be-able-to-get-information-online-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-114026-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पीएमश्री स्कूलों की होगी वेबसाइट, ऑनलाइन ही विद्यार्थी और अभिभावक ले सकेंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पीएमश्री स्कूलों की होगी वेबसाइट, ऑनलाइन ही विद्यार्थी और अभिभावक ले सकेंगे जानकारी
Sun, 10 Mar 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग पीएम श्री सरकारी स्कूलों को निजी की तर्ज पर विकसित करने में जुटा है। पीएमश्री स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को स्कूल से संबंधित जानकारी ऑनलाइन ही मिल पाएगी। शिक्षा विभाग पीएमश्री स्कूलों की वेबसाइट बनवाने जा रहा है। एक क्लिक पर ऑनलाइन ही स्कूल से संबंधित जानकारी मिल जाएगी। इसको लेकर स्कूलों को 20-20 हजार रुपये का बजट भी जारी किया गया है। जिले में पहले चरण में सात स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा मिल चुका है। इसके अलावा दूसरे चरण के लिए सात और स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया जाना है। स्कूलों के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।
इन स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर शुरू किया जाना है हालांकि अभी तक प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ी है। मॉडल संस्कृति की तरह ये स्कूल भी सीबीएसई पैटर्न पर शुरू हो जाएंगे।
पहले चरण में ये स्कूल बनाए जा चुके हैं पीएमश्री
खंड स्कूल छात्र
फतेहाबाद राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद 1293
नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर 824
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लांबा 494
जाखल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शक्करपुरा 469
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला 757
भट्टूककलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखूपुर दड़ोली 461
भूना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना 1038
-- -- -- --
ये स्कूल भी बनाए जाने हैं पीएमश्री
खंड स्कूल
फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांगड़
नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा
जाखल राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखल
टोहाना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना
भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर
भट्टूकलां राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
-- -- -- -
शिक्षा विभाग स्कूलों की सुधार रहा है सूरत
पीएमश्री का जिन स्कूलों को दर्जा मिल चुका है उनकी शिक्षा विभाग हालत सुधारने में जुटा हुआ है। स्कूलों में लैब, बैठने के लिए बेंच, शेड, गेट आदि के लिए स्पेशल बजट जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूलों की वेबसाइट बनाई जा रही है। नागपुर के पीएमश्री स्कूल की वेबसाइट बन चुकी है। इस वेबसाइट पर विद्यार्थी को पूरी जानकारी मिलेगी। विद्यार्थी की परीक्षा का परिणाम भी इसी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
- नंद लाल, प्रिंसिपल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागपुर