फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Players of Bhuthan Kalan are struggling with the lack of playgrounds.

Fatehabad News: भूथन कलां के खिलाड़ी जूझ रहे खेल मैदान की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Players of Bhuthan Kalan are struggling with the lack of playgrounds.
भूथन कलां के स्कूल में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी।  - फोटो : 1
फतेहाबाद। जिले के गांव भूथन कलां में खेल के मैदान की कमी के कारण युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मजबूरीवश स्कूल के छोटे और अनुपयुक्त मैदान का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में कबड्डी के प्रति युवाओं में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन खेल के लिए कोई व्यवस्थित मैदान उपलब्ध न होने के कारण उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। खिलाड़ियों का कहना है कि वे रोजाना अभ्यास करते हैं, लेकिन स्कूल का मैदान सभी खेलों के लिए उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा, खेल का पर्याप्त सामान न होने से उनकी ट्रेनिंग प्रभावित होती है। कई बार अभ्यास करने का मौका भी न मिलने के कारण तैयारी पर असर पड़ता है। गांववासियों का कहना है कि यदि युवाओं के लिए उचित खेल का मैदान उपलब्ध कराया जाए, तो उनकी प्रतिभा और खेल क्षमता बेहतर तरीके से निखर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
गांव में खेल के मैदान की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गांव में बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां खेलों में रुचि रखते हैं, लेकिन स्कूल के मैदान में पर्याप्त जगह नहीं है। - पवन, ग्रामीण

-------
गांव के कई खिलाड़ी कबड्डी में रुचि रखते हैं, लेकिन ऐसा कोई मैदान नहीं है जहाँ एक समय पर कबड्डी के साथ अन्य खेल भी खेले जा सकें। ग्रामीणों का मानना है कि पूरे गांव के लिए एक पर्याप्त मैदान बनाया जाना चाहिए, ताकि युवा अच्छे से तैयारी कर सकें और अपनी प्रतिभा निखार सकें। - डाॅ. वकील चंद, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed