{"_id":"652643ab586175d66e0f1744","slug":"plaster-of-ceiling-of-phc-fell-in-fatehabad-staff-nurse-narrowly-escaped-employees-complained-to-smo-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: पीएचसी की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची स्टाफ नर्स, कर्मचारियों ने एसएमओ को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: पीएचसी की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची स्टाफ नर्स, कर्मचारियों ने एसएमओ को दी शिकायत
Wed, 11 Oct 2023 12:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:11 PM IST
सार
स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी इकट्ठे होकर भूना के एसएमओ से मिले और रिपेयरिंग की मांग की, लेकिन एसएमओ द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर स्वास्थ्य कर्मी नहला वापस लौटे और पीएचसी के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले के मुताबिक मंगलवार देर रात नहला के पीएचसी की जर्जर छत का मलबा नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
छत का मलबा नीचे गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के गांव नहला में मंगलवार देर रात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की छत का प्लास्टर नीचे गिर गया। घटना के समय मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स बाल-बाल बच गई। गनीमत ये रही कि मलबा रात के समय गिरा। अगर दिन के समय गिरता तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
बुधवार सुबह स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी इकट्ठे होकर भूना के एसएमओ से मिले और रिपेयरिंग की मांग की, लेकिन एसएमओ द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर स्वास्थ्य कर्मी नहला वापस लौटे और पीएचसी के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले के मुताबिक मंगलवार देर रात नहला के पीएचसी की जर्जर छत का मलबा नीचे आ गिरा। उस समय मौके पर स्टाफ नर्स सुमन ड्यूटी पर थी, जो बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वहां पड़े जरूरी सामान को हटाना शुरू कर दिया। बुधवार सुबह स्वास्थ्य कर्मियों ने भूना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इस मामले की जानकारी एसएमओ को दी और यहां रिपेयरिंग करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि छत काफी समय से कंडम थी, जिसके बारे में बताया गया था, लेकिन समय रहते कोई सुधार नहीं किया गया, जिस कारण हादसे की नौबत बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कर्मचारी वापस पीएचसी लौट गए और धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन