{"_id":"617ad93d2fc3676847467457","slug":"pistol-and-cartridges-were-also-recovered-from-the-car-with-the-judge-s-sticker-fatehabad-news-hsr615620396","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज का स्टीकर लगी गाड़ी से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज का स्टीकर लगी गाड़ी से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोर्ट परिसर में जज का स्टीकर लगी गाड़ी से पुलिस को 32 बोर का पिस्तौल, 2 मैग्जीन और 25 कारतूस भी मिले हैं। इसके अलावा गाड़ी के डैशबोर्ड से एक आईकार्ड भी मिला है। जो कि मैनपुरी के एक जज के नाम है। ये गाड़ी बुधवार को पुलिस ने कोर्ट परिसर से जब्त की थी और आरोपी अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अशोक ने बताया था कि उसके रिश्तेदार यूपी में जज हैं और उनसे गाड़ी लेकर आया था।
पुलिस ने आरोपी गांव किरढ़ान निवासी अशोक को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। शहर पुलिस ने कोर्ट के सीओसी वीकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया था कि कोर्ट परिसर में स्कोरपियो गाड़ी बिना पार्किंग में खड़ी थी और उस पर जज का स्टीकर लगा हुआ है। मामला संदिग्ध है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गांव किरढ़ान निवासी अशोक को काबू किया था।
कोट
गाड़ी से पिस्तौल, मैग्जीन और कारतूस मिले हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी