{"_id":"657c8c6301063d134b021828","slug":"pipelines-will-be-laid-for-drainage-of-rain-water-in-six-villages-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-9800-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छह गांवों में बारिश के पानी की निकासी के लिए बिछाई जाएंगी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छह गांवों में बारिश के पानी की निकासी के लिए बिछाई जाएंगी पाइप लाइन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बारिश के कारण खेतों में रुकने वाले पानी से परेशान 6 गांवाें के किसानों अब राहत मिलने वाली है। सिंचाई विभाग इन गांवों के खेतों में फसलों में रुकने वाले पानी को निकालने के लिए पाइप लाइन बिछाएगा। यह पानी साथ लगती नहरों में डाला जाएगा, ताकि खेतों में पानी लंबे समय तक न रुका रहे और फसलों को नुकसान न हो।
जानकारी के अनुसार, भट्टूकलां व फतेहाबाद के बड़ोपल क्षेत्र में कई गांव सेम के कारण परेशान हैं। इन गांवों में पिछले साल बारिश के कारण करीब दो माह तक पानी रुका रहा था और किसानों की नरमा की फसल जल गई थी और किसानों को भारी नुकसान हुआ था। फतेहाबाद के 6 व भट्टूकलां के 18 गांवों के किसान सेम की समस्या से परेशान हैं। इन गांवों में बारिश के कारण पानी खेतों में ही भरा रहता है और निकासी न होने के कारण इन गांवों में फसलों को भारी नुकसान होता है।
नहरों में डाला जाएगा पानी
फतेहाबाद के गांव ढाबीकलां में सिंचाई विभाग खेतों में पाइप लाइन बिछाएगा, ताकि बारिश के पानी को समय पर निकाला जा सके। इसके लिए 3,89,58000 रुपये की लागत से 600 एमएम की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यहां से बारिश का पानी हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज चैनल में डाला जाएगा। वहीं गांव खाराखेड़ी में सिद्धमुख फीडर तक 1.95 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। दोनों ही गांवों में पाइप लाइन बिछाई जाने के बाद 2000 एकड़ जमीन को फायदा होगा। इसके अलावा सिंचाई विभाग बनावाली, भट्टूकलां, शेखुपुर दड़ौली व मेहूंवाला में भी पाइप लाइन बिछाने जा रहा है। इन गांवों के पास से ही नहर निकलती है और जो बारिश का पानी खेतों में एकत्रित होगा, उसे नहरों में सीधा डाला जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -फतेहाबाद के कई गांव सेमग्रस्त हैं और कई गांवों की जमीन निचले क्षेत्र में होने के कारण खेतों में पानी भर जाता है। पिछले साल भारी बारिश के कारण कई गांवों के खेतों में कई दिन तक पानी भर गया था और इसे निकालने में समय लगा था। बारिश का पानी न रूके, इसके लिए संबंधित गांवों में पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
-ओपी बिश्नोई, अधीक्षक अभियंता, सिंचाई विभाग, फतेहाबाद।