फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pipeline laid for sewerage and drinking water supply in Ward 1, abuses still raw

Fatehabad News: वार्ड एक में सीवरेज और पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछी, गालियां अभी भी कच्ची

Thu, 06 Feb 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pipeline laid for sewerage and drinking water supply in Ward 1, abuses still raw
वार्ड नं एक में निर्माण कार्य से अधूरी पड़ी सडकसंवाद
जाखल। नगर पालिका में वार्ड 1 पहले बीसी वर्ग के लिए आरक्षित था। इस बार यह वार्ड सामान्य श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही वार्ड की सीमाएं भी पूरी तरह बदल गई हैं। वार्ड में कुल 566 मतदाता हैं, जिसमें 298 पुरुष तथा 268 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अबकी बार प्रधान पद के लिए सीधे ही चुनाव होंगे। वहीं नगर पालिका के वार्डों में भी फेरबदल किया गया है। पहले जाखल शहर में कुल 13 वार्ड थे, अबकी बार ये 14 हो गए हैं। इससे वार्ड 1 का कुछ हिस्सा वार्ड 2 में चला गया है। ऐसे में वार्ड से चुनाव लड़ने की इच्छुक महिलाएं व उनके परिजन लोगों के बीच जाकर उन्हें अभी से अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

-वार्ड में गलियां कच्ची, लोगों को हो रही परेशानी
वार्ड 1 में विकास कार्य भी हुए, लेकिन उम्मीद मुताबिक काम न होने पर वार्डवासियों में निराशा भी है। निवर्तमान पार्षद हरविंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हरसंभव प्रयत्न कर विकास कार्य करवाए हैं, फिर भी कुछ कारणों के चलते कार्य अधूरे रह गए हैं। उनके कार्यकाल में वार्ड 1 में दूषित जल निकासी के लिए सीवर लाइन और पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन भी डाली गई। इसके अलावा कई गलियों का निर्माण करवाने का दावा भी किया गया है। लोगों के अनुसार वार्ड में आधा दर्जन से ज्यादा गलियां निर्माण के अभाव में अभी भी कच्ची पड़ी हैं। इसके अलावा वार्ड में कैमरे लगवाने की मांग भी अधूरी ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यह रहेगी वार्ड एक की सीमा
वार्ड 1 में रूलदू कॉलोनी, खाटूश्याम कॉलोनी है। सीमा की बात करें तो नगरपालिका की उतरी पश्चिमी सीमा से सीधा बलरा रोड से आरंभ होकर नगर पालिका की सीमा के साथ साथ दक्षिण दिशा में चलते हुए जय भोले राइस मिल की दीवार के साथ साथ उग्रसेन के मकान के सामने से होते हुए दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए रोशन लाल धर्मशाला के आगे से होते हुए अनिल मेडिकोज बुढलाडा रोड के संगम तक है। उक्त रोड के साथ साथ बुडलाढा की ओर चलते हुए चुलहड़ बेरियर व नगर पालिका सीमा के संगम तक, उक्त संगम से सीमा के साथ साथ उतर दिशा में चलते हुए सीधा बलरा रोड के कोने तक, जोकि आरंभिक बिंदु है।
- इस वार्ड में शहर के 2 सबसे प्रसिद्ध मंदिर
वार्ड 1 में श्रीबालाजी व श्री खाटू श्याम मंदिर है। ये मंदिर ही वार्ड की पहचान है। इन मंदिरों की स्थानीय निवासियों में बड़ी आस्था हैं। लोगों का मानना है कि इनके दर्शन से उनके मनोरथ पूरे होते हैं और संकट दूर होते हैं।
- सुरक्षा की दृष्टि से वार्ड में कैमरे लगे होने चाहिए। इसके अलावा वार्ड की जिन गलियों का निर्माण नहीं हुआ है उन्हें करवाया जाना चाहिए। ताकि इन गलियों से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी न हो।

पिंकी रानी, निवासी वार्ड एक।
- वार्ड में मुख्य मुद्दा गलियों के निर्माण का है। कई गलियां कच्ची हैं, इसके चलते लोगों को काफी परेशानी होती है। वार्ड में स्ट्रीट लाइट की भी कमी है। जिसके कारण शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है।
-गरिमा गर्ग, निवासी वार्ड एक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed