फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Piles of wheat started appearing on the roads, if trucks were not available then they got the lifting done by tractor-trolley.

Fatehabad News: सड़कों पर लगने लगी गेहूं की ढेरियां, ट्रक नहीं मिले तो ट्रैक्टर-ट्रॉली से करवाया उठान

Sat, 20 Apr 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 20 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Piles of wheat started appearing on the roads, if trucks were not available then they got the lifting done by tractor-trolley.
फतेहाबाद। अनाज मंडियों से गेहूं के उठान में तेजी के प्रशासनिक दावों की शुक्रवार को हवा निकल गई। एसडीएम से लेकर डीसी तक उठान में तेजी के दावे करते रहे, लेकिन धरातल पर स्थिति और ज्यादा खराब होती जा रही है। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि अनाज मंडी में शेड और फुटपाथ भर जाने के बाद मंडी के बाहर सड़कों पर गेहूं रखवाना पड़ रहा है। उठान का ठेका लेने वाले ठेकेदारों को पर्याप्त मात्रा में ट्रक नहीं मिल रहे हैं इसलिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को उठान के लिए लगाना पड़ा है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में मात्र 14.11 प्रतिशत गेहूं का उठान हो पाया है। आढ़तियों और किसानों की परेशानी के बावजूद अधिकारी सिर्फ बयानबाजी करके इतिश्री कर रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक 17,75,400 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। मगर इसमें से उठान मात्र 2,50,580 क्विंटल का हो पाया है। एक सप्ताह बाद भी 85.89 प्रतिशत गेहूं का उठान बाकी पड़ा है। किसानों को केवल 58 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

---------
प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे आढ़ती
उठान धीमा होने के कारण परेशान आढ़ती रामनिवास, गुरुदयाल, मदनलाल और अशोक कुमार ने बताया कि उनको शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी के गेट के बाहर गेहूं की ढेरियां रखकर तुलवाई करवानी पड़ी है। खरीद एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गाड़ियां नहीं हैं। अधिकारियों ने टेंडर तो दे दिए हैं, लेकिन समय पर ठेकेदार पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आढ़तियों व किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पिछले शुक्रवार को भरी बोरियां, अब तक नहीं उठी
वहीं उठान नहीं होने के कारण मजदूरों की मजदूरी रुकी हुई है। आढ़ती प्रेम कुमार ने बताया कि खरीद शुरू हुए एक सप्ताह का समय हो गया है, लेकिन हमारी दुकान से अभी तक एक भी गाड़ी गेहूं की लोड नहीं हुई है। मंडी में गेहूं की तुलवाई करने वाले मजदूर कालेराम, काशीराम, श्रवण कुमार, पुरखाराम और जयप्रकाश आदि ने बताया कि मंडी में पिछले शुक्रवार को गेहूं की खरीद हुई थी, उस दिन जो गेहूं बाेरियों में भरा गया था, उन बोरियों का उठान अभी तक नहीं हुआ है। इस कारण उनकी मजदूरी भी देरी से मिलती है।
------------
सात दिन से नहीं बिका गेहूं : हरबंस
मैं शनिवार को अपनी गेहूं की फसल लेकर फतेहाबाद अनाज मंडी में आया था। मगर सात दिनों का समय बीतने के बाद भी मेरी चार एकड़ की गेहूं की फसल की खरीद नहीं हो सकी है। मेरे खेत से 11000 वोल्टेज की बिजली के तार गुजरते हैं, जिसके डर से मुझे अपने गीली गेहूं कटवाने पड़े थे। अब गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण कोई खरीदार नहीं मिल रहा है।
हरबंस लाल, निवासी, गांव अहलीसदर
------------
छह दिन से मंडी में फसल की रखवाली कर रहा हूं: नरेश
गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा है, जिसके कारण गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। मजबूरन मंडी में ही सोना पड़ रहा है। पिछले छह दिनों से फतेहाबाद की अनाज मंडी में ही रहकर फसल की रखवाली करनी पड़ रही है।
किसान नरेश, निवासी, गांव शहीदांवाली
-------------------
तुलाई की पेमेंट नहीं मिली, इसलिए मंडी में सोना पड़ रहा : कालेराम
मैं फतेहाबाद अनाज मंडी में गेहूं तुलवाई की ठेकेदारी करता हूं। मेरे द्वारा तुलवाए गेहूं का उठान होने के बाद मुझे पेमेंट मिलती है और गेहूं की बारियों का जब तक उठान नहीं होता है, तब तक उसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी होती है। इस कारण मंडी में उठान नहीं होने से मुझे रात मंडी में ही बितानी पड़ रही है। पिछले 5 दिनों से घर नहीं जा सका हूं।
कालेराम, तुलवाई ठेकेदार, अनाज मंडी फतेहाबाद
----------------
पहले दिन करवाई तुलाई नहीं हो पाया उठान : सुरेंद्र
मैंने शुक्रवार को मंडी में खरीद होने के पहले दिन जिन गेहूं के बैगों की तुलवाई की थी, उस गेहूं का अभी तक उठान नहीं हो सका है। मैं फतेहाबाद का निवासी हूं, मगर फिर भी घर नहीं जा पा रहा हूं।
सुरेंद्र कुमार, ठेकेदार, फतेहाबाद
---------------
आढ़ती से उधार लेकर चला रहे काम : रामफल
मंडी में उठान धीमा होने के कारण हमें हमारी मजदूरी नहीं मिल रही है। जरूरत पड़ने पर आढ़ती से उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाना था, मगर गेहूं का उठान नहीं होने के कारण पेमेंट रुकी हुई है।

रामफल, मजदूर, अनाज मंडी फतेहाबाद
--------------
गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम सक्रिय होने में समय लग रहा था। इसके कारण गेहूं का उठान करवाने में गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो सकी थी। मगर प्रशासन ने बिना जीपीएस की गाड़ियों से उठान करवाने की अनुमति दे दी है। इस कारण अब उठान में तेजी आ जाएगी।
राकेश हुड्डा, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed