फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Picture of new vegetable market will change, situation will improve with Rs 1.5 crore

Fatehabad News: नई सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, डेढ़ करोड़ रुपये से सुधरेंगे हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Picture of new vegetable market will change, situation will improve with Rs 1.5 crore
फतेहाबाद। हिसार रोड पर बदहाल नई सब्जी मंडी के हालात अब सुधरने वाले हैं। नई सब्जी मंडी की सड़कों व शेड बनाने और अन्य निर्माण के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने डेढ़ करोड़ के टेंडर डाल दिए हैं और अगले माह से यहां पर काम शुरू होने की उम्मीद है। ज्ञात रहे कि अमर उजाला ने 13 सितंबर के अंक में नई सब्जी मंडी की खस्ता हालात को लेकर समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

फतेहाबाद में 23 साल पहले इनेलो सरकार में हिसार रोड पर नई सब्जी मंडी का निर्माण हुआ था। इसके बाद यहां पर फल विक्रेताओं व आढ़तियों ने अपनी दुकानें भी खरीद ली थी। इसके बाद से मंडी की व्यवस्था की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब तो हालात यह हैं कि मंडी की सभी सड़कें टूट चुकी हैं और गड्ढे बने हुए हैं। यही नहीं ना ही यहां पर शौचालय की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की व्यवस्था। मंडी के अंदर ही कृषि विभाग का मिट्टी व जल परीक्षण केंद्र और बागवानी विभाग का कार्यालय भी है। हालांकि आढ़तियों से मार्केट कमेटी की ओर से टैक्स तो वसूला जाता रहा है, लेकिन इसकी देखरेख की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

यहां पर सड़कों की मरम्मत केवल तभी होती है, जब कोई राजनीतिक रैली हो या सरकारी कार्यक्रम। लेकिन पिछले पांच सालों से न तो सड़कों की मरम्मत हुई है और न ही इस ओर मार्केटिंग बोर्ड कोई ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नई सब्जी मंडी में सड़कों व अन्य व्यवस्थाओं के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। एक महीने के अंदर-अंदर मंडी का कायाकल्प कर दिया जाएगा। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
-आनंद कुमार, कार्यकारी अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed