फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Physician is not coming from Hisar for two months, disabled people are getting worried and referred

Fatehabad News: हिसार से दो माह से नहीं आ रहे फिजिशियन, परेशान दिव्यांग हो रहे रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Physician is not coming from Hisar for two months, disabled people are getting worried and referred
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ के खाली पदों का असर दिव्यांगों पर पड़ रहा है। जो कि हर बार इस आस में 60 से 70 किलोमीटर दूर से आ रहे है कि उनकी दिव्यांगता जांची जाएगी लेकिन यहां आने पर सिर्फ रेफर का जवाब मिल रहा है। पिछले करीब दो माह से नागरिक अस्पताल में हर बुधवार को लगने वाले कैंप में फिजिशियन नहीं आ रहा है। इस बुधवार भी अस्पताल में फिजिशियन नहीं आए और मनोचिकित्सक की ओपीडी भी किन्हीं कारणों से बंद रही।
विज्ञापन

यहां पद खाली होने से हिसार से फिजिशियन और आर्थो सर्जन की डयूटी लगाई जाती है। हालांकि आर्थो सर्जन बुधवार का आ रहे हैं लेकिन फिजिशियन न आने के चलते 10 से 12 केस अग्रोहा मेडिकल रेफर हो रहे हैं। बता दें कि दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। आवेदन सिविल सर्जन कार्यालय के पास आता है और फिर बुधवार को अस्पताल में कैंप लगाकर डॉक्टर संबंधित दिव्यांग की प्रतिशतता जांचते है। प्रमाण पत्र में प्रतिशतता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जाता है। प्रमाण पत्र न मिलने से पात्र दिव्यांग योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
पिछले करीब दो माह से फिजिशियन हिसार से नहीं आ रहा है। इसको लेकर कई बार हिसार सिविल सर्जन को पत्र भी लिखा जा चुका है। लेकिन लगातार दो माह से फिजिशियन नहीं आया है। इसके चलते फिजिशियन से संबंधित केसों को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
कोट
ऐसी कोई बात नहीं है, फतेहाबाद से अगर डिमांड आएगी तो जरूर भेजा जाएगा। अगर उन्हें फिजिशियन की कैंप में जरूरत है तो जरूर भेजेंगे। मैं इसको लेकर चेक करवाउंगी कि डिमांड आई है या नहीं आई है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed