{"_id":"64ea3f42aadebb4fb20506ba","slug":"phd-and-postgraduate-pass-applicants-for-ration-depot-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-4381-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राशन डिपो के लिए पीएचडी और स्नातकोत्तर पास भी आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राशन डिपो के लिए पीएचडी और स्नातकोत्तर पास भी आवेदक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में 176 राशन डिपो के लिए 1103 आवेदन आए हैं। राशन डिपो के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। राशन डिपो के लिए पीएचडी, एमकॉम व स्नातकोत्तर डिग्री धारकों ने भी आवेदन किया है। प्रदेश सरकार की ओर से इस बार राशन डिपो के आवंटन में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है। बड़ी बात यह है कि राशन डिपो अलॉट करते समय एसिड अटैक और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हरियाणा सरकार की ओर से चार माह पहले राशन डिपो आवंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई थी। नए सत्र में इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले के विभाग की ओर से पोर्टल पर खाली स्थानों का विवरण जारी कर 14 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे।
इस बार राशन डिपो के लिए पीएचडी, एमकॉम व एमए पास महिलाओं व पुरुषाें ने आवेदन किए हैं। कई गांव तो ऐसे हैं, जहां चार से आठ आवेदन एक राशन डिपो के लिए आए हैं। गांव भूथनकलां में आठ महिलाओं ने राशन डिपो के लिए आवेदन किया है।
138 डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित
जिले में कुल 639 राशन डिपो हैं, इनमें 176 डिपो आवंटित होने हैं। इनमें 138 महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस बार एसिड अटैक और विधवा महिलाओं को राशन डिपो देने में अधिक तवज्जो दी जाएगी। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान वाली महिलाओं को भी प्राथमिकता मिलेगी। जिले में आवंटित होने वाले 176 राशन डिपो के लिए भी मारामारी मची हुई है। 1103 महिलाओं व पुरुषों ने इसके लिए आवेदन किया है। अब दस्तावेजों की छंटनी और चयन की प्रक्रिया पर गंभीरता बरतते हुए एक सितंबर को लाइसेंस धारकों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन
कोट
इस बार महिलाओं को राशन डिपो के लिए मौका दिया गया है। एसिड अटैक और विधवा महिलाओं को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर राशन डिपो आबंटित किए गए जाएंगे। पूरा काम पारदर्शिता के आधार पर किया जाएगा।
-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।