फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Person found infected with swine flu, department isolates him at home

Fatehabad News: स्वाइन फ्लू संक्रमित मिला व्यक्ति, विभाग ने किया होम आइसोलेट

Mon, 05 Feb 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 05 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Person found infected with swine flu, department isolates him at home
नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर बारी का इंतजार करते हुए मरीज।
फतेहाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को ढाणी छतरियां निवासी व्यक्ति स्वाइन फ्लू संक्रमित मिला है। जिले में संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। संक्रमित मिले मरीज को सैंपल फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लिया गया था और अग्रोहा लैब में भेजा था। यहां जांच के दौरान पॉजिटिव मिला है। मरीज को फिलहाल होम आइसोलेट किया गया है और विभाग की टीम स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है।
विज्ञापन

टीम पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित के घर पहुंची और हिस्ट्री ली। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। बताया जा रहा है खांसी-जुकाम होने पर स्वाइन फ्लू का सैंपल दिया गया था। जांच में वह संक्रमित मिला है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक लक्षण हैं तब तक होम आइसोलेट रखा जाएगा।
विज्ञापन

----------
जिले में स्वाइन फ्लू के ये केस आ चुके सामने
वर्ष केस मिले
2015-16 8
2016-17 0
2017-18 27
2018-19 59
2019-20 2
2020-21 2
2021-22 0
2022-23 3
2023-24 7
---------
स्वाइन फ्लू के ये हैं लक्षण
- छींक आना और नाक से पानी बहना
- सांस लेने में तकलीफ होना
- खांसी और गले में खराश होना
- दस्त और उल्टी होना
- सिर दर्द
- बुखार
-------
बचाव के लिए ये करें
- खांसते या छींकते समय अपने मुंह व नाक को रूमाल से ढकें।
- अपनी नाक, आंख या मुंह को छूने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं
- खांसी, बहती नाक, छींक व बुखार जैसे फ्लू के लक्षणों से प्रभावित लोगों से दूरी बनाएं
- भरपूर नींद लें और खूब पानी पीएं
- घर के दरवाजों के हैंडल, कीबोर्ड, मेज को साफ रखें।

स्वाइन फ्लू का जिले में एक संक्रमित मरीज मिला है। मरीज को होम आइसोलेट किया गया है। टीम ने संक्रमित के घर जाकर सर्वे भी किया है। लोगों से भी अपील है कि अगर कोई लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं। मौसम में भी परिवर्तन हो रहा है ऐसे में खाने-पीने में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed