फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People united to save their homes

Fatehabad News: आशियाने बचाने के लिए एकजुट हुए लोग

Fri, 26 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
People united to save their homes
भूना। बैठक में एकजुट हुए प्रभावित परिवारों ने सरकार से घर बचाने की गुहार लगाई। जनप्रतिनिधियों न
भूना। शहर के गैर मुमकिन जोहड़ के खसरा नंबर 853 की करीब 22 एकड़ भूमि की दूसरे चरण की निशानदेही के बाद अतिक्रमण हटाने की संभावित कार्रवाई से प्रभावित परिवार अब अपने घर बचाने के लिए एकजुट हो गए हैं। शुक्रवार को वार्ड 10, 11 और 12 के सैकड़ों लोगों ने सामूहिक बैठक कर सरकार से मानवीय आधार पर राहत देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वे पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से यहां अपने परिवार के साथ रह रहे हैं और अब अचानक उन्हें बेघर करने की तैयारी की जा रही है। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि यदि एक साथ सैकड़ों मकानों को हटाया गया तो हजारों लोगों के सिर से छत छिन जाएगी। उनका कहना था कि उन्होंने वर्षों की मेहनत से अपने आशियाने बनाए हैं और किसी भी कीमत पर उन्हें खाली नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से गरीब परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने की अपील की। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजस्व विभाग की टीम ने आधुनिक डीजीपीएस मशीन की सहायता से जोहड़ की भूमि का सीमांकन किया था। इस प्रक्रिया में 300 से अधिक मकान जोहड़ की जमीन की सीमा में पाए गए हैं। इसके बाद प्रभावित परिवारों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चेयरपर्सन प्रतिनिधि मास्टर पंकज पसरीजा ने कहा कि गरीब परिवारों को उजड़ने से बचाने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले को प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद प्रदेशभर में तालाब और जोहड़ की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है, लेकिन भूना में यह मामला हजारों लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है। इसलिए सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिससे कानून का पालन भी हो और वर्षों से बसे गरीब परिवार भी बेघर न हों।

इनेलो नेता बलविंदर सिंह कैरो ने कहां की हाई कोर्ट के नाम पर सरकार गरीब लोगों को उजाड़ने पर तुली हुई है क्योंकि जो 50 वर्षों से काबिज हैं उन्हें अब सड़क पर लाया जा रहा है। जिसको किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में रोहताश जांगड़ा, पार्षद प्रकाश उर्फ पाशु, राहुल दहिया, मास्टर सुखदेव सिंह भुक्कल, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह व पवन कुमार दहिया आदि मौजूद रहे। साथ ही भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed