फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People's lives are in danger due to dilapidated buildings in the rain

बारिश में जर्जर इमारतों से लोगों की जान पर खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
People's lives are in danger due to dilapidated buildings in the rain
गाड़ी पर गिरा छत का मलबा हटाते लोग। - फोटो : Fatehabad
जिले में वीरवार को लगातार दूसरे दिन खूब बारिश हुई। सुबह करीब 8 बजे बारिश शुरू हुई और लगभग एक बजे तक होती रही। हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन बिना थमे होती रही। फिलहाल यह बारिश आफत साबित हो रही है। वीरवार को भूना मोड़ के पास एक जर्जर मकान की छत गिर गई। छत के नीचे एक गाड़ी खड़ी थी, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी मालिक प्रवीन के मुताबिक गाड़ी की छत पूरी तरह टूट गई। गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि इन जर्जर इमारतों से लोगों की जान पर भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

फिलहाल बारिश कई तरह की समस्याओं का कारण बनी हुई है। जगह-जगह जलभराव हो रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो हो जाते हैं। सबसे बड़ा खतरा शहर में पुरानी व जर्जर इमारतों पर मंडरा रहा है, जो बारिश की वजह से कभी भी गिर सकती हैं। इससे उनके आसपास रहने वालों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। शहर में तहसील चौक व जवाहर चौक एरिया में ऐसे कई पुराने भवन हैं, जो जर्जर हैं और कभी भी गिर सकते हैं। वीरवार को जिले में 58 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक जिले में 236 एमएम बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 128 मानी गई है। इसलिए जिले में सामान्य से लगभग 78 मिलीमीटर बारिश ज्यादा हुई है। फिलहाल जिले के सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

गर्मी से मिली राहत, तापमान 29 डिग्री
दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते गर्मी से राहत बरकरार है। वीरवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। फसलों को इस बारिश से कहीं पर नुकसान है तो कहीं फायदा है। धान बोने वाले किसान बारिश से खुश हैं, क्योंकि पानी का संकट दूर हो गया है। जहां पर जमीन सख्त है, वहां पर नरमे व कपास की फसल खराब हो रही है। रेतीले इलाके में नरमे व कपास की फसलों को कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में दुकानदारों का काम प्रभावित
बारिश के कारण दूसरे दिन भी बाजारों में ग्राहक ही नहीं आए। दुकानदारों का काम बिल्कुल ठप रहा। गांवों के लोग खरीदारी के लिए सुबह ही आते हैं। सुबह से दोपहर तक बारिश होती रही, इसके चलते बाजार में खरीदारों की भीड़ बिल्कुल दिखाई नहीं दी। इसके अलावा कामकाजी लोगों को भी घर से निकलने में काफी परेशानी हुई। बसों में भी नाममात्र भीड़ दिखाई दी। यानी इस मौसम की वजह से आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित है।

कोट
जर्जर इमारतों को गिरवाने की जिम्मेदारी भवन मालिकों की भी बनती है। फिर भी समय-समय पर नगर परिषद प्रशासन द्वारा नोटिस भी भिजवाए जाते हैं।
अरविंद बाल्यान, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद।

तहसील चौक में खड़ी पुरानी व जर्जर इमारत

तहसील चौक में खड़ी पुरानी व जर्जर इमारत- फोटो : Fatehabad

पुराने मकानों की खोखली हो चुकी दीवारें।

पुराने मकानों की खोखली हो चुकी दीवारें।- फोटो : Fatehabad

पुरानी इमारत की जर्जर दीवार।

पुरानी इमारत की जर्जर दीवार।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed