{"_id":"679526a945bfa227c60378bf","slug":"people-got-angry-when-challan-was-issued-for-vehicles-parked-in-front-of-shops-said-challan-should-be-issued-for-vehicles-of-police-personnel-too-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-128406-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुकानों के आगे खड़े वाहनों के चालान काटने पर लोग भड़के, बोले- पुलिस कर्मचारियों के वाहनों का भी करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुकानों के आगे खड़े वाहनों के चालान काटने पर लोग भड़के, बोले- पुलिस कर्मचारियों के वाहनों का भी करो
Sat, 25 Jan 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां में पुलिस कर्मी की गाड़ी में शराब की बोतल मिलने पर लोगो से बहस करता पुलिस कर्मी। स्र
भट्टूकलां। शुक्रवार शाम को दुकानों के आगे खड़े वाहनों के चालान काटने पर लोग भड़क गए और विरोध किया। वहीं एक पुलिसकर्मी की निजी गाड़ी में काली फिल्म लगी होने पर लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस से उसके भी चालान काटने के लिए कहा। पुलिस और लोगों के बीच काफी देर तक वाद-विवाद के बाद उक्त गाड़ी का भी चालान काटना पड़ा।
बता दें कि भट्टूमंडी में बाजार के बीच गोविंद प्लेस के पास देर शाम पुलिस दुकानों के आगे खड़े वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए। इस पर लोग भड़क गए और इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोगों ने कहा कि पुलिस का यह रवैया गलत है। इसी दौरान लोगों ने वहां खड़ी एक कार को घेर लिया, और बोले- साहब इसका काटो चालान। कार में में शराब की बोतल और शीशे पर काली फिल्म दिखाई दी।
इस कार को एक पुलिसकर्मी लेकर आया हुआ था। यह हंगामा देर शाम तक चलता रहा। यहां तक कि उक्त गाड़ी के टायर की हवा तक निकाल दी गई। जब मामला काफी आगे बढ़ गया तो लोगों को शांत करने के लिए उक्त गाड़ी का चालान काटा गया।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से चार दिनों से भट्टू मंडी बाजार में व विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सब इंस्पेक्टर मनीराम ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस सुरक्षा दृष्टि से अपना चेकिंग अभियान चला रही है। जनता को इसमें सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई आपराधिक घटना ना हो।
पुलिस ने उन वाहनों के चालान काटे हैं जिन वाहनों की नंबर प्लेट नहीं है, या फिर नंबर प्लेट पर कुछ ओर लिखवा रखा हैं। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। जो गलत होगा उस पर कार्रवाई होगी।