{"_id":"69e665d8b15f535df70db8ba","slug":"people-going-on-amarnath-yatra-will-have-medical-check-up-two-days-a-week-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-152357-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के सप्ताह में दो दिन होंगे मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के सप्ताह में दो दिन होंगे मेडिकल
Mon, 20 Apr 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाते हुए। संवाद
- फोटो : 1
फतेहाबाद। अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालु मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत झेल रहे हैं। नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी और डॉक्टरों की छुट्टियों के कारण स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया काफी धीमी है। अब स्वास्थ्य जांच सप्ताह में केवल बुधवार और वीरवार को ही होगी।
सरकार व श्राइन बोर्ड के निर्देश के अनुसार हर यात्री का हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन दोनों की जांच अनिवार्य है। इसी आधार पर फिटनेस प्रमाणपत्र जारी होता है। मगर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति ने व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है, जिससे कई आवेदकों को बार-बार लौटना पड़ रहा है।
अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ पिछले छह महीनों से अवकाश पर हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि तय समय में प्रमाणपत्र नहीं मिलने से यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। दूर क्षेत्रों से आकर कई लोग निराश लौट रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द विशेषज्ञ उपलब्ध कराने और जांच के दिनों में बढ़ोतरी की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
केवल दो दिन की मोहलत
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। बुधवार को नागरिक अस्पताल में दिव्यांग नागरिकों के लिए जांच शिविर लगाया जाता है। इसमें हिसार से विशेषज्ञ बुलाएं जाते हैं। वीरवार को अस्पताल प्रशासन की ओर से सिरसा से विशेषज्ञ को बुलाया जाता है। इसी समन्वय के चलते अब श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए केवल बुधवार और वीरवार का दिन आवंटित किया गया है। नियमों के मुताबिक फिजिशियन और ऑर्थोपेडिक दोनों के हस्ताक्षर जरूरी हैं।
-- -- -- -- -- -- -
अब तक 30 यात्रियों करवा चुके पंजीकरण
जिले से हर साल औसतन 100 से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। यात्रा पर जाने से पूर्व फिटनेस प्रमाणपत्र चाहिए होता है। इस बार स्वास्थ्य सुविधाओं का असर पंजीकरण पर भी दिख रहा है। अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाने आए सुरेश, राकेश, अमित आदि के कहना है कि हफ्ते में केवल दो दिन मेडिकल होने से अस्पताल में भीड़ बढ़ेगी।
-- -- -- -- -- -- --
:: अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ पिछले कई दिनों से छुट्टी पर है। इससे मेडिकल चेकअप प्रक्रिया के लिए सप्ताह में मात्र दो ही दिन व्यवस्था की गई है। यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए दो दिन मेडिकल किए जाएंगे।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।

शहर के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाते हुए। संवाद- फोटो : 1