{"_id":"6658b14f63871895c2084bc2","slug":"people-facing-electricity-problem-for-four-days-got-angry-and-expressed-their-anger-by-shouting-slogans-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-117370-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चार दिन से बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों का फूटा गुस्सा, नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चार दिन से बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों का फूटा गुस्सा, नारेबाजी कर जताया रोष
Thu, 30 May 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 30 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ धर्मबीर से समस्या को लेकर बातचीत करते हुए शहरवासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर के दमकोरा रोड स्थित वार्ड नंबर 20 में मसाला फैक्टरी, ऑफिसर कॉलोनी, सुंदर नगर व हनुमान नगर के लोगों को पिछले चार दिनों से बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। वीरवार को समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वे एकत्र होकर चंडीगढ़ रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंचे और एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
लोगों ने एसडीओ से स्थायी समाधान की मांग की। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि 11 जून तक समस्या का स्थायी हल करवा दिया जाएगा। लोगों ने दो कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। एसडीओ ने दोनों कर्मचारियों से जवाब तलब किया है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ तो रोड जाम करने पर मजबूर होंगे।
वार्ड 20 निवासी संदीप कुमार, मनोज, शमशेर सिंह, सूबे सिंह ने कहा कि पिछले चार दिनों से उनके वार्ड में बिजली की समस्या बनी हुई है। निगम के एसडीओ को फोन करने के बाद भी कर्मचारी सुनवाई के लिए नहीं आते। इस समस्या के चलते वे घरों में पानी भी नहीं भर पा रहे हैं। वार्ड में बिजली के तार नीचे लटकने की भी समस्या है। इसके कारण कोई भी पशु या वाहन इन तार की चपेट में आ सकता है और हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम के दो कर्मचारियों के पास फोन करते हैं, तो वे कहते है कि बिजली की लाइन बदलवा लो तभी काम हो पाएगा।
विज्ञापन
लोगों ने जताई नाराजगी तो एसडीओ ने बंद करवाया कमरे का एसी
प्रदर्शनकारी जब एसडीओ धर्मवीर के कमरे में गए तो वहां एसी चल रहा था। नाराजगी जताते हुए लोगों ने कहा कि आप एसी रूम में बैठे हो, हमारे घर में गर्मी से बच्चे परेशान हो रहे हैं। इसके तुरंत बाद एसडीओ ने कर्मचारी को बोलकर एसी बंद करवा दिया। लोगों ने कहा कि निगम के अधिकारी व कर्मचारी के पास किसी नेता का फोन आ जाए तो तुरंत काम कर देते हैं, लेकिन आमजन की सुनवाई नहीं होती है।
11 जून तक होगा समाधान, लापरवाह कर्मियों से लेंगे जवाब
बिजली समस्या से परेशान लोगों ने अपनी शिकायत दी है। जिस पर 11 जून तक स्थायी हल कर दिया जाएगा। लाइन बदलवाने के लिए एस्टीमेट बनाया जा चुका है, जिसे एक्सईएन कार्यालय भेजा जाएगा। दो कर्मचारियों के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, उनसे जवाब लिया जाएगा। - धर्मवीर सिंह, एसडीओ, बिजली निगम टोहाना