{"_id":"6860237297412cd262019734","slug":"people-are-troubled-due-to-increased-humidity-after-rain-chances-are-for-next-three-days-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-136158-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में अगले तीन दिन बन रही बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में अगले तीन दिन बन रही बारिश की संभावना
Sat, 28 Jun 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के मुख्य बाजार से उमस भरी गर्मी के दौरान गुजरती महिलाए। संवाद
फतेहाबाद। जिले में हुई दो दिन पहले हुई बारिश के बाद शनिवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शनिवार को सुबह से ही कभी बादलवाही तो कभी तेज धूप रही। इससे जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। फतेहाबाद शहर में 26 जून को अच्छी बारिश के बावजूद भट्टू, रतिया और टोहाना क्षेत्र अभी तक अछूते हैं। ऐसे में इन क्षेत्र के लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं।
पिछले कई दिनों से मौसम के परिवर्तनशील रहने के चलते जिले के आधे क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई है। वहीं आधे क्षेत्र में अभी तक बारिश नहीं हो सकी है। बारिश की कमी के कारण फसलों में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता हो रही है।
विज्ञापन
ऐसे में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कृषि अधिकारियों का कहना है कि जून माह के मध्य से लेकर अगस्त माह के मध्य तक बारिश होना फसलों के लिए लाभदायक होती है। अगर अब बारिश होती है तो इससे धान की रोपाई का काम जल्द पूरा होगा। इसके साथ बिजी गई सभी फसलों को बारिश से फायदा होगा।
-
:: राज्य में मानसून धीरे-धीरे प्रवेश कर रहा है। इससे 1 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। रविवार और सोमवार को तेज बारिश के आसार बने रहे हैं। इसके बाद अगले चार दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।
-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।