फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pension not received for five months, given strike, fatehabad

5 माह से नहीं मिली पेंशन, लोगों ने दिया धरना

Mon, 30 Dec 2019 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pension not received for five months, given strike, fatehabad
लघु सचिवालय के बाहर धरने को संबोधित करते देहाती मजदूर सभा के पदाधिकारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले के कई गांवों में पिछले कई महीनों से पेंशन नहीं मिल रही है। इससे पेंशनधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को देहाती मजदूर सभा की ओर से लघु सचिवालय पर धरना दिया गया। धरने में गांव रत्ताखेड़ा सहित कई गांवों से लोगों से भाग लेकर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता देहाती मजदूर सभा के जिला सचिव सुखचैन सिंह ने की जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य महासचिव तजिन्द्र सिंह रतिया मौजूद रहे। धरने के बाद सभा द्वारा उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए तजिन्द्र सिंह थिंद ने कहा कि गांव रत्ताखेड़ा सहित अनेक गांवों में पिछले कई महीनों से लोगों को पेंशन नहीं मिली है। गांव रत्ताखेड़ा में अगस्त से लेकर दिसंबर तक विधवा, विकलांग, लाडली व बुढ़ापा पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पहले यह पेंशन पिछले 5 साल से लगातार गांव के डाकघर से मिलती थी लेकिन पिछले 5 महीने से लोग डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें पेंशन नहीं मिली है।लोगों ने कहा कि रतिया ब्लाक के अन्य गांवों में पेंशनधारकों को पेंशन मिल चुकी है जबकि उनकी पेंशन अब तक नहीं दी गई है जिस कारण उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उनकी रुकी हुई पेंशन जल्द दिलवाई जाए। इस अवसर पर पंच ओमप्रकाश, तोताराम, सताम सिंह, छोटूराम, देवी बाई, धोली सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed