फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pending cases to be investigated : Power Minister

लंबित केसों की होगी जांच : बिजली मंत्री

Wed, 29 Jan 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pending cases to be investigated : Power Minister
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मामलों की सुनवाई करते हरियाणा के बिजली, नवीन एव? - फोटो : Fatehabad
मंत्री रणजीत सिंह ने दिए आदेश, जिला कल्याण व समाज कल्याण विभाग के लंबित केसों की होगी जांच
विज्ञापन

-जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 11 मामलों का किया निपटारा, चार मामले लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्रदेश के बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा एवं जेल कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने जिला कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग में लाभार्थियों के लंबित पड़े केसों की जांच करने के आदेश दिए है। बिजली मंत्री ने कहा कि उन केसों की जांच की जाए जो लंबे समय से लंबित है और उनका लंबित रहने का कारण क्या है। बिजली मंत्री रणजीत सिंह लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बिजली मंत्री कमेटी के समक्ष आए जिला कल्याण विभाग से संबंधित मकान मरम्मत केस में बिचौलिये द्वारा पैसे लेने की सुनवाई कर रहे थे। बैठक में कुल 15 मामले रखे गए जिनमें से 11 मामले का निपटान किया और 4 मामलों पर जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने गांव सहनाल निवासी जोगेंद्र उर्फ बुजा की शिकायत थी कि उसने जिला कल्याण विभाग में मकान मरम्मत के लिए आवेदन किया था और एक टाइपिस्ट ने उससे इसकी एवज में 7500 रुपये देने के लिए कहा। इस पर बिजली मंत्री ने एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह बैनीवाल व डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर पूनिया को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि वह विभिन्न योजनाओं व पेंशन संबंधी मामलों को लेकर जिला समाज कल्याण व जिला कल्याण विभाग में लंबित केसों की ब्यौरा सहित जांच भी करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन

गोविंद पुत्र हंसराज निवासी ढाणी चाननवाली की शिकायत थी कि उसने एफडी करवाने के लिए बैंक में फार्म भरा था परंतु बैंक कर्मचारी ने उसकी पॉलिसी कर दी। इसकी जांच एलडीएम अनिल कुमार मीणा द्वारा की गई। इस मामले पर सुनवाई करते हुए बिजली मंत्री ने संबंधित बैंक पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि अगर किसी कर्मचारी की गलती है तो बैंक ही उस पर कानूनी कार्रवाई करवाए और प्रार्थी को न्याय दें। इसकी रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी बिजली मंत्री ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजीत कौर पुत्री जीत सिंह निवासी कुकड़ावाली की शिकायत की सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता के बैठक में न पहुंचने पर बिजली मंत्री ने संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। हंस मार्केट फतेहाबाद में अवैध रेहड़ियां लगाने के मामले की सुनवाई करते हुए बिजली मंत्री ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वहां नियमानुसार फुटपाथ को ठीक करवाया जाए और कोई अवैध रूप से रेहड़ियां लगवा रहा है तो उसे हटवा जाए। भिरड़ाना निवासी किसानों ने मांग रखी थी कि 20 ढाणियां है जिन्हें बिजली आपूर्ति पूरी नहीं मिल रही है। इस पर सुनवाई करते हुए बिजली मंत्री ने एक्सईएन से कहा कि जब तक पैट ट्रांसफर न लगे, तब तक किसानों को दूसरे फीडर से बिजली आपूर्ति देना सुनिश्चित करें।

बैठक में फतेहाबाद के विधायक दुड़ा राम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, डीसी रवि प्रकाश गुप्ता, एसपी विजय प्रताप सिंह, एडीसी महाबीर प्रसाद, एसडीएम संजय बिश्रोई, सुरेन्द्र सिंह बेनीवाल, सीटीएम राहुल मित्तल, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, नप चेयरमेन दर्शन नागपाल, प्रवीण जोड़ा, राजपाल बेनीवाल, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा कमेटी सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed