{"_id":"69838a5bf86b59e8190bb4fe","slug":"patwaris-strike-ends-will-return-to-work-today-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148071-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पटवारियों का धरना खत्म, आज लौटेंगे काम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पटवारियों का धरना खत्म, आज लौटेंगे काम पर
Wed, 04 Feb 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में लघुसचिवालय के बाहर धरना देते हुए पटवारी संवाद
फतेहाबाद। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर के तले चल रहा पटवारियों का सांकेतिक धरना बुधवार को खत्म हो गया। पटवारी पिछले पांच दिन से धरने पर बैठे थे। वीरवार से पटवारी काम पर लौट आएंगे।
धरने पर बैठे पटवारियों के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को भी लघु सचिवालय के बाहर एसोसिएशन ने धरना दिया और मांगें उठाई कि प्रदेश सरकार की ओर से क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खरीफ फसल के खराबा सत्यापन के कार्य में निलंबित किए पटवारियों को बहाल किया जाए। दोपहर को पटवारियों को बहाल करने के बाद एसोसिएशन ने धरना समाप्त कर दिया।
एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जिन 6 पटवारियों को निलंबित किया, उन्होंने एक ही फोटो कई बार अलग-अलग खसरा नंबर पर अपलोड की थी। इसमें जिले का एक पटवारी भी शामिल है। प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि एसोसिएशन की मांग पर निलंबित पटवारियों को बहाल कर दिया गया है। इसके चलते अब एसोसिएशन ने काम पर लौटने का फैसला लिया है।