{"_id":"6ab50122f450aca21208a1b9","slug":"patwari-and-assistant-arrested-red-handed-while-accepting-bribe-in-fatehabad-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पटवारी और सहायक घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, इंतकाल चढ़ाने के नाम पर 1500 रुपये की रिश्वत मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पटवारी और सहायक घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, इंतकाल चढ़ाने के नाम पर 1500 रुपये की रिश्वत मांगी
Thu, 24 Sep 2026 04:23 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:23 PM IST
सार
एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि पटवारी मेहर सिंह इंतकाल दर्ज करने के काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
विजिलेंस विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में तैनात पटवारी मेहर सिंह और उसके एक सहायक को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमीन का इंतकाल चढ़ाने की एवज में मांगी गई घूस को लेकर की गई। अचानक हुई इस छापेमारी से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि पटवारी मेहर सिंह इंतकाल दर्ज करने के काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। योजनाबद्ध तरीके से टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही पटवारी व उसके सहायक ने शिकायतकर्ता से 1500 रुपये की नकदी ली, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की पुख्ता शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है और पूछताछ पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन