{"_id":"6a91beea7cf9d6be5b0686ab","slug":"patients-with-cough-and-cold-will-be-screened-at-the-flu-clinic-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160086-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खांसी-जुकाम मरीज की फ्लू क्लीनिक में होगी स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खांसी-जुकाम मरीज की फ्लू क्लीनिक में होगी स्क्रीनिंग
Fri, 28 Aug 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड संवाद
फतेहाबाद। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए फ्लू कॉर्नर बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का नया केस नहीं मिला है।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार सरकारी अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीजों की अलग से स्क्रीनिंग की जाएगी जिनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए फ्लू कॉर्नर की व्यवस्था की जाएगी। यहां मरीजों की जांच के साथ उनकी स्थिति का आकलन किया जाएगा।
सामान्य लक्षण वाले मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार दिया जाएगा। वहीं जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू के गंभीर लक्षण पाए जाते हैं या जिनकी स्थिति जांच के लिहाज से संदिग्ध लगती है उनके सैंपल जांच के लिए करनाल या अग्रोहा मेडिकल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
-
ये बरतें सावधानी
खांसते या छींकते समय मुंह पर कपड़ा रखें
- अपनी नाक, आंखें व मुंह को छूने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह धोएं
- खांसी, बहती नाक, छींक व बुखार जैसे फ्लू के लक्षणों से प्रभावित लोगों से दूरी बनाकर रखें
- भरपूर नींद लें और डॉक्टर से संपर्क करें।
-- --
जिले में अभी तक नहीं मिला कोई मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद संभावित संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों पर नजर रखने के साथ संदिग्ध मामलों की जांच प्रक्रिया को भी सक्रिय किया जा रहा है।
-
लोगों से अपील है कि खांसी, जुकाम, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण होने पर लापरवाही न बरतें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और साफ-सफाई का ध्यान रखे। छोटे बच्चे, गर्भवती और ऐसे मरीज जिनकी पहले गंभीर बीमारियों को लेकर दवाई चल रही है वह सतर्कता रखें। जिले में दवाइयों का स्टॉक मौजूद है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
-
नागरिक अस्पताल में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए 6 बेड रिजर्व किए जा रहे हैं। फ्लू कॉर्नर भी शुरू किया जाएगा और यहां पर खांसी-जुकाम के मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
- डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल