फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Patients took medicines standing in water, some had to wait for ambulance

Fatehabad News: मरीजों ने पानी में खड़े होकर ली दवाई तो किसी को करना पड़ा एंबुलेंस का इंतजार

Mon, 25 Aug 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Patients took medicines standing in water, some had to wait for ambulance
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दवा काउंटर पर पानी में खड़े होकर दवाई लेते मरीज। संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में लोक निर्माण विभाग की तरफ से सुंदरीकरण काम जारी है। इस बीच सोमवार को हुई बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास से लेकर दवा कांउटर के बाहर तक पानी भर गया। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर भी जलभराव हुआ। मरीजों को पानी के बीच खड़े होकर काउंटर पर दवाई लेनी पड़ी। इमरजेंसी के बाहर मरीजों को पानी में खड़े होकर एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


-

फॉल सीलिंग काम जारी, छत से टपक रहा पानी

नागरिक अस्पताल के अंदर भवन की छत पर फॉल सीलिंग करवाई जा रही है, इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की तरफ से काम भी शुरू कर रखा है लेकिन अभी तक छत से पानी टपकने से रोकने की व्यवस्था नहीं की गई है। सोमवार को बारिश के बाद छत से पानी टपकता रहा। अस्पताल में आए हरदीप सिंह, अमर सिंह ने कहा कि फॉल सीलिंग के बाद भी अगर यूं ही पानी टपकता रहा तो नुकसान होगा।
विज्ञापन


-

जलभराव के कारण ऑक्सीजन प्लांट हो चुका खराब :

नागरिक अस्पताल के सौंदर्यकरण पर विभाग की तरफ से करीब 6 करोड़ खर्च किए जा रहे है। इसमें चार करोड़ सिविल वर्क और दो करोड़ बिजली संबंधित कार्य के है। लेकिन हालात ये है कि अस्पताल परिसर के बाहर और अंदर जल निकासी प्रबंध नहीं है। जलभराव के कारण पहले ऑक्सीजन प्लांट भी खराब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

डॉक्टरों की कमेटी रखेगी निगरानी

नागरिक अस्पताल में चल रहे काम पर डॉक्टरों की कमेटी निगरानी रखेगी। एसएमओ ने कमेटी का गठन किया है। इसमें डॉ.जयप्रकाश, डॉ.रासिद, डॉ.राकेश कसवां और सुपरवाइजर व एसएनओ शामिल है।


-

जलनिकासी के प्रबंध को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। मंगलवार को एडीसी भी निरीक्षण कर सकते है। निगरानी के लिए कमेटी बनाई गई है। अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद पानी निकासी को लेकर कोई समाधान निकल सकता है। - डॉ.बुधराम, एसएमओ

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed