{"_id":"68126b733ad7d9cae20bd211","slug":"patients-in-the-civil-hospital-will-now-be-able-to-give-samples-till-2-pm-the-report-will-be-available-from-the-blood-bank-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-133075-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में मरीज अब दो बजे तक दे सकेंगे सैंपल, ब्लड बैंक से मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में मरीज अब दो बजे तक दे सकेंगे सैंपल, ब्लड बैंक से मिलेगी रिपोर्ट
Wed, 30 Apr 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सैंपल देने के लिए लाइन में लगे मरीज
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब ब्लड और यूरिन के सैंपल देने के लिए बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों के ओपीडी समय तक दोपहर 2 बजे तक ब्लड और यूरिन सैंपल लिए जाएंगे।
इन सैंपलों की रिपोर्ट भी मरीजों को उसी दिन ही ब्लड बैंक से मिल जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा के आदेश के बाद नागरिक अस्पताल में ओपीडी मरीजों के सैंपल लेने के समय को दो घंटे बढ़ा दिया गया है। बुधवार को अस्पताल में 550 मरीजों के सैंपल लिए गए। पहले अस्पताल में मरीजों के दोपहर 12 बजे तक ही सैंपल लिए जाते थे। इसके बाद ये कहकर मना कर दिया जाता था कि ओपीडी दो बजे बंद हो जाती है और सैंपल जांच के लिए एक से दो घंटे का समय चाहिए। ऐसे में मरीजों को अगले दिन दोबारा सैंपल देने के लिए आना पड़ रहा था।
अब सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा ने आदेश जारी कर दिए है कि मरीजों को सैंपल देने से मना न किया जाए। सीएमओ के आदेश के बाद अस्पताल के सैंपल कलेक्शन केंद्र पर दोपहर 2 बजे तक सैंपल लिए जा रहे हैं। दोपहर दो बजे के बाद आने वाली रिपोर्ट को ब्लड बैंक से उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
छुट्टी के बाद खुली ओपीडी तो लगी भीड़
नागरिक अस्पताल में मंगलवार को छुट्टी के बाद बुधवार को ओपीडी शुरू हुई। इसके चलते अस्पताल की एनसीडी क्लीनिक, चर्म रोग विशेषज्ञ, टीबी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भीड़ रही। डिस्पेंसरी में मरीजों को दवाई लेने के लिए कई देर इंतजार करना पड़ा।
दिव्यांगों के लिए लगाया कैंप
नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांगों के प्रमाणपत्र को लेकर मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में दिव्यांगों की विशेषज्ञों द्वारा प्रतिशतता जांची गई। कैंप में करीब 90 दिव्यांगों का मेडिकल हुआ। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. बुधराम ने बताया कि अस्पताल में जिलास्तर पर दिव्यांगों की प्रतिशतता को जांचने के लिए प्रत्येक बुधवार को कैंप लगाया जाता है।
नागरिक अस्पताल में मरीजों के सैंपल ओपीडी समय तक लिए जाएंगे। इसको लेकर निर्देश जारी किए गए है। किसी भी मरीज को सैंपल व दवाई के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी अस्पताल इंचार्ज को निर्देश दिए गए है कि मरीजों के साथ डॉक्टर व कर्मचारी अच्छा व्यवहार करें।
- डॉ. कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन