{"_id":"66830cd74c59cfd1510bff76","slug":"patients-admitted-in-private-hospitals-were-treated-and-dialysis-done-but-new-operations-postponed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-118751-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निजी अस्पतालों में भर्ती पात्रों का इलाज और डायलिसिस किया पर नए ऑपरेशन टले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निजी अस्पतालों में भर्ती पात्रों का इलाज और डायलिसिस किया पर नए ऑपरेशन टले
विज्ञापन
फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठे मरीज
आयुष्मान भारत/चिरायु योजना के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों ने आईएमए के आह्वान पर सोमवार को नहीं किया इलाज
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत/चिरायु योजना के पात्रों का पैनल में शामिल निजी अस्पतालों ने आईएमए के आह्वान पर सोमवार से उपचार बंद कर दिया। इसके चलते मरीज उपचार को लेकर निजी अस्पतालों में पहुंचे लेकिन ओपीडी से बैरंग लौटना पड़। यहां तक फतेहाबाद में ही करीब 20 से 25 ऑपरेशन टाले गए। हालांकि निजी अस्पतालों में पुराने लाभार्थियों के डायलिसिस जारी रहे, सोमवार को डायलिसिस का नया केस नहीं पहुंचा। पुराने मरीजों की पहले की तरह ही डायलिसिस होती रही। इसके अलावा पहले से दाखिल मरीजों का भी उपचार जारी रहा।
आयुष्मान पात्रों का उपचार बंद करने को लेकर अस्पतालों ने सोमवार को नोटिस चस्पा कर दिए। आयुष्मान पात्रों का निजी अस्पतालों में उपचार न होने का असर सोमवार को नागरिक अस्पताल में भी दिखा। यहां पर मरीजों की भीड़ रही। यहां तक आयुष्मान मित्र केंद्रों पर भी पूछताछ को लेकर मरीजों की दिनभर लाइन लगी रही। आयुष्मान योजना को लेकर सबसे ज्यादा फायदा पात्र ऑपरेशन केसों में ले रहे हैं। पात्र आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन पैनल अस्पतालों में करवाते हैं। जिसमें मुख्य तौर पर पथरी, रसौली, गद्दू, दिल की बीमारी से संबंधित ऑपरेशन शामिल होते हैं। फतेहाबाद में ही रोजाना आयुष्मान योजना के तहत 20 से 25 ऑपरेशन होते हैं। उपचार बंद के चलते ऑपरेशन न होने को लेकर अस्पतालों ने पहले ही मरीजों को कॉल करके अवगत करवा दिया।
ये हैं पैनल में शामिल अस्पताल
- वधवा सर्जिकल अस्पताल फतेहाबाद।
- पारूल ईएनटी, स्किन एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- राजन आई, हार्ट एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- आई क्यू अस्पताल फतेहाबाद।
- जयपुर चिल्ड्रन अस्पताल फतेहाबाद।
- राजस्थान मेडिकल सेंटर टोहाना।
- सद्भावना अस्पताल फतेहाबाद।
- जनता आई एवं मैटरनिटी अस्पताल टोहाना।
- अरोड़ा अस्पताल टोहाना।
- मेहता आई अस्पताल टोहाना।
- लाइफ केयर अस्पताल फतेहाबाद।
- जैन चेरिटेबल अस्पताल टोहाना।
- सांई अस्पताल टोहाना
- कक्कड़ नर्सिंग होम, टोहाना।
- उम्मीद अस्पताल फतेहाबाद।
- खन्ना ईएनटी टोहाना।
- दीपांश भाटिया अस्पताल टोहाना।
- शालिनी सर्जिकल एवं मैटरनिटी अस्पताल
- गोयल नर्सिंग होम, रतिया
ये हैं अस्पतालों की मांगें
- सरकार बकाया राशि का भुगतान करें, नए पैकेज को लागू किया जाए।
- कुछ बीमारियों और ऑपरेशन के गलत पैकेज दिए गए है, जिसमें उपचार संभव नहीं है। इसे ठीक किया जाए।
- उपचार के भुगतान में गलत तरीके से कटौती को बंद किया जाए।
जिले में ये हैं लाभार्थी
कुल पात्र : 6.89 लाख
कार्ड जारी : 5.14 लाख
मरीज बोले-
दोबारा आने की सलाह दी है
गांव महमड़ा से पिता के पत्थरी और रीढ़ की हड्डी के उपचार को लेकर आए थे। जिस अस्पताल में गए वह आयुष्मान योजना में शामिल है। डॉक्टर ने दोबारा आने की सलाह दी है।
विज्ञापन
-सोनू सिंह, गांव महमड़ा
उपचार नहीं मिल सका
मेरा आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। एलर्जी की समस्या है, इसको लेकर अस्पताल में आए थे। लेकिन उपचार नहीं मिल सका, अब दोबारा आने के लिए कहा गया है।
-सुभाष, भट्टूकलां
पति को उपचार के लिए लाई थी
भट्टू से पति को उपचार के लिए लेकर आई थी। वे पेट की बीमारी से पीड़ित हैं। अस्पताल आयुष्मान योजना में शामिल है। लेकिन आने के बाद बताया गया कि अभी उपचार नहीं होगा।
-पतिया बाई, भट्टूकलां
कोट
आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पतालों को मजबूरी में उपचार बंद करना पड़ा है। सरकार मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जो पैकेज तय है उसके अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा नए पैकेज को भी लागू नहीं किया गया है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक उपचार बंद रहेगा।
-डॉ. पवन मेहता, प्रधान आईएमए
कोट
आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल अस्पतालों के उपचार न करने को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। सरकार और आईएमए के बीच मांगों को लेकर बातचीत चल रही है, उम्मीद है जल्द समाधान हो जाएगा।
-डॉ. महेंद्र, सिविल सर्जन