{"_id":"62b0abe004a5f67e062a42f3","slug":"path-of-citizens-stopped-for-three-hours-in-protest-against-agneepath-fatehabad-news-hsr634751771","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में तीन घंटे रोका नागरिकों का पथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में तीन घंटे रोका नागरिकों का पथ
विज्ञापन
टोहाना में बस स्टैंड का गेट बंद करके रोष जताते प्रदर्शनकारी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद/टोहाना/भट्टू। केंद्र सरकार की सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का विरोध युवाओं ने सोमवार को भी जारी रखा। फतेहाबाद शहर में लालबत्ती चौक पर रोड जाम कर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया गया। वहीं, टोहाना में बस स्टैंड का गेट बंद करके रोष जताया गया। जनवादी नौजवान सभा व अन्य संगठनों से जुड़े इन युवाओं ने नुक्कड़ नाटक व नारेबाजी के जरिये योजना का विरोध करके हुए इसे वापस लेने की मांग की। बाद में मौके पर पहुंचे एडीसी अजय चोपड़ा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार अग्निपथ योजना का विरोध करने आए 200 से अधिक युवा पहले अनाज मंडी में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए जीटी रोड स्थित लालबत्ती चौक पर पहुंचे और यहां रोड जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता बादल, हनुमान, देव फतेहाबाद व नरेंद्र भूथन ने की जबकि संचालन शाहनवाज व संदीप कुमार ने किया। प्रदर्शन में संगठनों से जुड़े युवाओं के अलावा अलग-अलग गांवों से सेना की तैयारी कर रहे नौजवानों के जत्थों ने भी भाग लिया। रोड जाम होने के कारण वाहनचालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस को रूट डायवर्ट करके रोडवेज बसों व अन्य वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
बोले- युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ है योजना
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नौजवान सभा के नेता शाहनवाज ने कहा कि सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। बड़े पूंजीपतियों की शह पर निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार यह योजना आई है। भारत का युवा किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार बेरोजगारी खत्म करने की बजाय बेरोजगारों को बागी बनाना चाहती है, जो देश के लिए अच्छा नहीं है। सरकार इस योजना को अकेले सेना तक सीमित नहीं रखेगी, इसके बाद विभिन्न विभागों में शिक्षावीर, चिकित्सावीर, रेलवेवीर, बैंकवीर के तौर पर भर्ती करेगी। छात्रों व नौजवानों ने सरकार से मांग की कि अग्निपथ योजना को रद्द करके स्थायी भर्तियां निकाली जाए ताकि युवाओं को शीघ्र ही सेना में जाकर देश की रक्षा करने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
इस संगठनों ने दिया समर्थन
प्रदर्शन को नौजवान सभा, सेना भर्ती अकादमियों के साथ-साथ संयुक्त किसान मोर्चा, सभी किसान व मजदूर संगठनों, रिटायर्ड कर्मचारी संघ व सीटू ने पूर्ण समर्थन दिया। खेत मजदूर यूनियन नेता रामकुमार बहबलपुरिया, सीटू नेता बेगराज प्रधान, संयुक्त किसान मोर्चा से योगेंद्र सिंह भूथन, किसान नेता मलकीत सिंह फौजी, निर्भय रतिया, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखचैन सिंह, मनदीप नथवान, मनफूल ढाका, कल्याण सिंह, सुरेश गढ़वाल आदि ने युवाओं को संबोधित किया। इस मौके पर कुलदीप ढिंगसरा, संदीप फुलां, राहुल, सचिन भिरड़ाना, संदीप धांगड़, शिव धांगड़, सुमित डूल्ट, चंद्रमोहन पोटलिया सहित 200 से अधिक युवा मौजूद रहे।
लघु सचिवालय में जाकर की नारेबाजी
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, सेना भर्ती संघर्ष समिति, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा व हरियाणा छात्र यूनियन से जुड़े युवाओं ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। लालबत्ती चौक से प्रदर्शन करते हुए युवा और किसान लघु सचिवालय पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन संगठनों ने यहां डीआरओ हरिओम अत्री को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
टोहाना में बस स्टैंड के बाहर से ही भरनी पड़ी सवारियां
टोहाना। अग्निपथ योजना के विरोध में टोहाना क्षेत्र के युवाओं ने डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड के मुख्य गेट को बंद करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं के इस प्रदर्शन को संयुक्त किसान मोर्चा व आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दिया। युवाओं ने केंद्र सरकार पर सेना को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। बाद में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए भगवान वाल्मीकि चौक पर पुतला फूंका। युवाओं ने दो घंटे बस स्टैंड के गेट को बंद रखा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड के अंदर जाने वाली बसों को चालक-परिचालक वाल्मीकि चौक से ही वापस मोड़ते रहे। प्रदर्शन में गांव डांगरा, ललौदा, बिढाईखेडा, जमालपुर, कुलां, अकांवाली, कन्हडी, समैन सहित कई गांवों से युवा शामिल हुए। संवाद
भट्टू में युवाओं ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की
भट्टू कलां। अग्निपथ योजना को रद्द करवाने की मांग को लेकर सोमवार को भट्टू मंडी में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं के इस प्रदर्शन को किसान सभा के नेता कामरेड विष्णुदत्त शर्मा व रोहतास डूडी ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए हानिकारक है। पेशेवर सशस्त्र बलों को चार साल की अवधि के लिए अनुबंध पर सैनिकों की भर्ती करके नहीं चलाया जा सकता है। पिछले दो साल से भारतीय सेना में कोई भर्ती नहीं हुई है। युवाओं के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान युवाओं की 15 सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई, जिसमें मोनू बनावाली को प्रधान, गफूर खान को उपप्रधान, अक्षम मेहुवाला को सचिव, संदीप साहू को सह सचिव बनाया गया। संवाद
कोट
युवाओं द्वारा अग्निपथ योजना को रद्द करवाने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
-अजय चोपड़ा, एडीसी, फतेहाबाद

फतेहाबाद में लालबत्ती चौक पर रोड जाम करके बैठे युवा।- फोटो : Fatehabad