फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Patalkot Express cancelled, reached Gorakhdham late by 6 hours 30 minutes

Fatehabad News: पातालकोट एक्सप्रेस रद्द, गोरखधाम पहुंची 6 घंटे 30 मिनट देरी से

Wed, 31 Jan 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 31 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Patalkot Express cancelled, reached Gorakhdham late by 6 hours 30 minutes
फोटो 19
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। नए साल के पहले महीने के आखिरी दिन मौसम का मिजाज बदला। मंगलवार रात से छाए घने कोहरे ने बुधवार सुबह नौ बजे तक परेशान किया लेकिन इसके बाद मौसम ने करवट बदली।
पहले चली तेज ठंडी हवा ने कोहरे को हटा दिया। उसके बाद हल्की बूंदाबांदी ने कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से भी कुछ हद तक निजात दिलाई है। सुबह छाए घने कोहरे के कारण परिवहन सेवा प्रभावित हुई। सबसे अधिक असर रेलगाड़ियों पर पड़ा। भट्टू रेलवे स्टेशन पर आठ मिनट से लेकर 6.5 घंटे तक की देरी से ट्रेन आई। गोरखधाम एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट की सबसे ज्यादा देरी से पहुंची जबकि जाखल स्टेशन पर आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस रद्द कर दी गई।
विज्ञापन



न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी
अब जिले में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे ठिठुराती भयंकर ठंड कुछ कम हुई है। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13 डिग्री सेल्सियस आंका गया। हालांकि, अधिकतम तापमान मंगलवार और बुधवार को एक जैसा ही 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भट्टू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की देरी की स्थिति
ट्रेन - देरी
गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस - 6 घंटे 30 मिनट
हरियाणा एक्सप्रेस - 1 घंटा 31 मिनट
गंगानगर-फाजिल्का ट्रेन - 1 घंटा 2 मिनट
रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन - 49 मिनट
धुरी-सिरसा ट्रेन - 35 मिनट
हिसार-जींद ट्रेन - 30 मिनट
किसान एक्सप्रेस - 8 मिनट
--------
जाखल जंक्शन पर ट्रेनों की यह रही स्थिति
पातालकाेट - रद्द
सरबत दा भला एक्सप्रेस - 23 मिनट लेट
--------------------------------------------------------::
लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से तीन फरवरी तक ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने, हवाएं, गरज, चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में फिर से गिरावट आएगी। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed