{"_id":"67faa7b775c447ab6705d07b","slug":"passengers-please-pay-attention-do-not-rely-on-roadways-make-your-own-arrangements-to-reach-your-destination-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-132180-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: यात्री ध्यान दें...रोडवेज के भरोसे न रहें, खुद करें गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: यात्री ध्यान दें...रोडवेज के भरोसे न रहें, खुद करें गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था
Sat, 12 Apr 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साेमवार 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में जाने वाले लोगों को हिसार ले जाने के लिए जिले से 153 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। इन 153 बसों में से 40 बसें सहकारी समिति की रहेंगी।
कुल 113 रोडवेज बसें जिले के विभिन्न स्थानों से हिसार की ओर रवाना होंगी। इन बसों के जरिए करीब साढ़े सात हजार कार्यकर्ता हिसार पहुंचेंगे। ऐसे में सोमवार को बसों से लंबी और छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बसों के हिसार जाने से लोकल सहित लंबे रूट प्रभावित होंगे। बसों के हिसार जाने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ सहित कई लंबे दूरी के रूट प्रभावित हो सकती हैं। वहीं ग्रामीण और लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
बता दें कि फतेहाबाद जिले में कुल करीब 180 रोडवेज बसें हैं। ऐसे में 50 फीसदी से अधिक बसों को हिसार भेजने से नियमित रूटों के यात्रियों को दिक्कत आएगी। हालांकि, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की सरकारी छुट्टी होने के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षाकृत यात्रियों की संख्या कम रहेगी। मगर फिर भी जरूरी कार्यों से शहर आने वाले और दूसरे शहरों में जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। पार्टी संगठन की ओर से विधानसभा वाइज संयोजक भी बनाए गए हैं। प्रमुख नेताओं को भी लोगों को ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में फतेहाबाद 60, टोहाना 43 व रतिया से 40 बसें रवाना होंगी।
विज्ञापन
-- --
रविवार रात को रवाना होगी 10 बसें
- हिसार जाने वाली 113 रोडवेज बसों में से 10 बसें रविवार रात को ही हिसार के लिए रवाना हो जाएंगी। इस बसों की ड्यूटी लोगों को पार्किंग स्थल से लेकर समारोह के मंच तक ले जाने के लगाई गई है। समारोह में पहुंचने के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं इसको लेकर फतेहाबाद पूर्व विधायक दुड़ाराम और टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को संयोजक बनाया गया है। मंडल अध्यक्षों की ओर से हिसार जाने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
-- -- -- -
जिला प्रशासन की ओर से 14 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में कुल 153 बसें की मांग की गई है, जिनमें रोडवेज की 113 बसें शामिल है। यह बसें सोमवार सुबह से रवाना होंगी।
- अजय दलाल, रोडवेज महाप्रबंधक, फतेहाबाद।