{"_id":"698213a247d2ec40820795f7","slug":"passengers-distressed-by-train-delays-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-148049-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रेनों की लेत-लतीफी से यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रेनों की लेत-लतीफी से यात्री बेहाल
Tue, 03 Feb 2026 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। उत्तर रेलवे के हिसार-सिरसा रेल मार्ग पर भट्टूकलां रेलवे स्टेशन से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें मंगलवार को अपनी निर्धारित समय सारिणी से काफी देर से चल रही हैं। ट्रेनों की देरी से दैनिक यात्री, व्यापारी और विद्यार्थी गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
सबसे अधिक प्रभावित लंबी दूरी की ट्रेनें हैं। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12556) करीब 4 घंटे लेट चली, जबकि वापसी में (गाड़ी संख्या 12555) लगभग 5 घंटे की देरी हुई। यात्रियों ने रेल सेवाओं की लगातार देरी से असुविधा जताई है, जिससे उनका समय और यात्रा की योजना दोनों प्रभावित हो रही हैं।
ये ट्रेनों भी देरी से पहुंचीं
कोटा-सिरसा एक्सप्रेस (19813) – लगभग 2 घंटे 40 मिनट लेट
श्री गंगानगर एक्सप्रेस (14030) – डेढ़ घंटा लेट
जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस (14734) – लगभग 50 मिनट लेट
रेवाड़ी-फाजिल्का एक्सप्रेस (14729) – लगभग 50 मिनट लेट
हिसार-जींद एक्सप्रेस (54044) और रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर (54782) – 30 मिनट से अधिक लेट