फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Parvinder Dalal converted a lost game into a win

Fatehabad News: परविन्दर दलाल ने हारी हुई बाजी को जीत में बदला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Parvinder Dalal converted a lost game into a win
जीत के बाद जीसी हीरोज के ​खिलाड़ी। 
हिसार। द डेन क्रिकेट मैदान में रविवार सुबह लाइटवेट टी-20 टूर्नामेंट का मुकाबला जीसी हीरोज और सेकेंड इनिंग्स टीम के बीच खेला गया। इस मैच में हारी हुई बाजी को जीत में बदलने वाले परविन्दर दलाल मैन ऑफ द मैच चुने गए। जीसी हीरोज ने सेकेंड इनिंग्स टीम को तीन विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सेकेंड इनिंग्स ने 148 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मुकेश और सुशांत ने संभल कर खेलना शुरू किया और स्कोर 32 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान संजू खान ने मुकेश को बोल्ड कर जीसी हीरोज को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में रविंद्र देवेंद्र ने सुशांत को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद क्रीज पर आए राजेंद्र और जतिन ने पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। राजेंद्र ने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन

मंदीप ने जीतू के हाथों स्टंप कराकर उन्हें आउट किया। इसके अलावा जतिन ने 23, विक्रम ने 29 रन का योगदान दिया। जीसी हीरोज की ओर से रविंद्र देवेंद्र ने तीन, परविन्दर दलाल ने दो, संजू व मंदीप ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसी हीरोज की शुरुआत बेहद खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही ओवर में जीतू बिना खाता खोल और प्रदीप एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मंदीप और शमशेर ने पारी को संभाला। शमशेर 21 और मंदीप 19 रन बनाकर आउट हुए। एक समय जीसी हीरोज का स्कोर 50 रन पर पांच विकेट था। जीत टीम से कोसो दूर नजर आ रही थी। सेकेंड इनिंग्स के खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान मैदान में उतरे परविन्दर दलाल और हरिकेश फगेरिया ने रन गति बढ़ाई। हरिकेश ने 22 गेंदों पर 30 रन बनाए। एक छोर पर खड़े परविन्दर दलाल ने अपनी पारी के दौरान दो चौके व दो छक्के लगाए। प्रमोद डूडी ने उनका बखूबी साथ निभाया।

प्रमोद ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। दोनों ने 10 गेंदों पर 25 रन बटोर कर जीत में अहम भूमिका निभाई। 45 रन और दो विकेट लेने वाले परविन्दर दलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सेकेंड इनिंग्स की ओर से विक्रम ने सर्वाधिक चार बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed